• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जनरल मोबाइल जीएम 6 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

जनरल मोबाइल जीएम 6 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

जनरल मोबाइल जीएम 6 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
करीब 20 देशों में कारोबार करने वाली तुर्की की मोबाइल कंपनी जनरल मोबाइल ने उम्मीद के मुताबिक मंगलवार को एमडब्ल्यूसी 2017 में अपना लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफ़ोन जीएम 6 लॉन्च कर दिया। कंपनी ने जहाँ इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया, वहीं अभी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी मिलने बाक़ी है।

जनरल मोबाइल जीएम 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन डेनसिटी 294 पीपीआई है। और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है।

जीएम 6 में 13 मेगापिक्सल का डुअल एलईडी रियर ऑटोफोकस कैमरा है और फोन में सेल्फी फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो जनरल मोबाइल जीएम 6 में 4जी एलटीई+ 4.5जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। इस फोन में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गगया है। और कंपनी का दावा है कि यह 0.2 सेकेंड में ही फिंगरप्रिंट की पहचान कर सकता है।

जनरल मोबाइल जीएम 6 का डाइमेँशन 144x71.3x8.6 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। यह फोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »