Redmi Note 9 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Redmi Note 9 सीरीज़ को लॉन्च करने के लिए Xiaomi एक ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है। ऐसा कोरोनावायरस के खतरे के कारण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro में एंड्रॉयड 10 होने का दावा
  • स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है रेडमी नोट 9 प्रो
  • 12 मार्च को उठेगा Redmi Note 9 सीरीज़ से पर्दा

Redmi Note 9 सीरीज़ में चार रियर कैमरे होने की पुष्टी हो चुकी है

Redmi Note 9 के लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ के प्रो वेरिएंट को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म हो चुका है। वजह है कथित रेडमी नोट 9 प्रो हैंडसेट का स्पेसिफिकेशन के साथ Geekbench पर लिस्ट होना। बता दें कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ को 12 मार्च को लॉन्च किया जाना है। कोरोनावायरस के खतरे के चलते इस लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। रेडमी नोट सीरीज़ के पिछले लॉन्च इवेंट पर गौर किया जाए तो इस बार भी प्रो वेरिएंट के लाए जाने की संभावना प्रबल है। ताज़ा लिस्टिंग से इन संभावनाओं को और बल मिला है।

Geekbench की लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हम फोन में लेटेस्ट MIUI वर्ज़न भी दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा लिस्टिंग के मदरबोर्ड सेक्शन में 'curtana' लिखा हुआ है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार रेडमी नोट 9 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस होगा। जैसे कि कंपनी ने पहले भी वादा किया था कि वो इस प्रोसेसर को अपने आगामी स्मार्टफोन में इस्तेमाल करेगी।

इस लेटेस्ट लीक से पहले रेडमी नोट 9 सीरीज़ का बेस वेरिएंट अमेज़न माइक्रो वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। टीज़ हुईं तस्वीरों में दिखा है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल इमेज सेंसर के साथ आएगा। यही सेटअप रेडमी नोट 8 प्रो में भी था। Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने 2 मार्च को एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर से हमें रेडमी नोट 9 हैंडसेट के स्काई ब्लू कलर वेरिएंट की झलक मिली थी। तस्वीर में देखने से यह साफ हो गया है कि स्मार्टफोन कर्व्ड ग्लास रियर पैनल के साथ आ सकता है।

बीते साल लॉन्च हुआ Redmi Note 8 हैंडसेट 4,000 एमएएच बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया था। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 9  पाई पर काम करता है। इसके 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं, इसका प्रो वेरिएंट ज़्यादा बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9 Pro, Xiaomi, Redmi Note 9 pro Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  2. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  3. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
  5. पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
  6. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
  7. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  8. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  9. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  10. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.