• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 3 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: फोल्डेबल फोन से वॉच तक, लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट्स

3 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: फोल्डेबल फोन से वॉच तक, लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट्स

Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, Samsung Galaxy Watch 4, और Samsung Galaxy Watch Active 4 जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। नए लीक के अनुसार ऐसी खबर है कि Samsung के 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में 3 अगस्त को ये डिवाइसेज लॉन्च हो सकती हैं।

3 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Unpacked इवेंट: फोल्डेबल फोन से वॉच तक, लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट्स

Samsung Galaxy Watch 4 सीरीज की शिपिंग 11 अगस्त से हो सकती है शुरू।

ख़ास बातें
  • लीक्स के अनुसार 3 अगस्त को कंपनी आयोजित करेगी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट।
  • Galaxy Z Fold 3 में हो सकते हैं डार्क ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर कलर विकल्प।
  • Samsung Galaxy Watch 4, 42mm और 46mm के साइज में उतारी जाएगी।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, Galaxy Watch 4, और Galaxy Watch Active 4 जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। नए लीक के अनुसार ऐसी खबर है कि Samsung के 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट में 3 अगस्त को ये डिवाइसेज लॉन्च हो सकती हैं। सैमसंग ने इस साल गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने फोल्डेबल फोन का अनावरण नहीं किया था जिसमें Galaxy S21 series का लॉन्च देखा गया था। मगर अब पूरी संभावना है कि आने वाले महीनों में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच को लॉन्च करेगी। नए लीक्स में सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट की कुछ डिटेल बाहर आई हैं। इसके अलावा इवेंट में लॉन्च होने वाली डिवाइसेज और इनकी सेल के बारे में भी जानकारी मिली है।

टिप्सटर मैक्स वीन्बाक ने लीक किया है कि कंपनी अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट को 3 अगस्त को आयोजित करेगी। इस इवेंट में यह साउथ कोरियन दिग्गज Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 आदि फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ ही कंपनी Samsung Galaxy Watch 4 और Samsung Galaxy Watch Active 4 को भी पेश कर सकती है। 
टिप्सटर के अलावा यूट्यूबर Jon Prosser ने दावा किया है Galaxy Watch 4 series की शिपिंग इसके लॉन्च के एक सप्ताह बाद यानि कि 11 अगस्त को शुरू हो जाएगी। हालांकि Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की शिपिंग इसके लॉन्च के तीन सप्ताह बाद यानि कि 27 अगस्त से शुरू हो सकती है।

प्रॉसर ने यह भी दावा किया है कि Samsung Galaxy Watch 4 42mm और 46mm के साइज में उतारी जाएगी। वहीं Samsung Galaxy Watch Active 4, 40mm और 44mm के साइज में उतारी जाएगी। 

पिछले दिनों आए लीक्स में पता चलता है कि Samsung Galaxy Z Fold 3 अंडर-डिस्प्ले कैमरा वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग की ओर से आनेवाला यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन हाइब्रिड S Pen सपोर्ट के साथ आ सकता है। नए स्टाइलस के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें स्क्रीन को होने वाली हानि से बचाने के लिए शार्प टिप नहीं दी जाएगी। कवच सुरक्षा की वजह से अंदरूनी स्क्रीन, हिंज और बेजेल्स पर आसानी से स्क्रैच नहीं आ पाएंगे। बाहरी बॉडी पर Corning Gorilla Glass Victus की अतिरिक्त सुरक्षा भी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 3 डार्क ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन्स में आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,275mAh या 4,380mAh की बैटरी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »