Samsung Galaxy Z Fold 3 की फोटो लीक, S Pen सपोर्ट और डिस्प्ले में होगा सेल्फी कैमरा!

टिप्सटर Szczepan Karpiel-Bułecka (@BuKarpiel) और Anthony (@TheGalox) ने अपने ट्विट्स में आने वाले Samsung Galaxy Z Fold 3 की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं कि यह स्मार्टफोन दिखने में कैसा हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 3 की फोटो लीक, S Pen सपोर्ट और डिस्प्ले में होगा सेल्फी कैमरा!

लीक हुई फोटोज में विडियो कॉल के दौरान S Pen का प्रयोग देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 3 की डिस्पले में हो सकता है सेल्फी कैमरा।
  • S Pen को वीडियो कॉलिंग के समय नोट्स बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  • टिप्स्टर के अनुसार इस फोन में 4,275mAh की बैटरी हो सकती है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 3 की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन ट्विटर पर कुछ फोटो में लीक हुई हैं। ये फोटो उस मार्केटिंग मैटीरियल की लग रही हैं जो कि सैमसंग अपने स्मार्टफोन के लिए बनाती है। Samsung Galaxy Z Fold 3 पहला ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें कैमरा डिस्पले के अंदर हो सकता है। लीक हुई फोटो में पता चलता है कि यह फोन विभिन्न कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है और इसमें S पेन का भी सपोर्ट हो सकता है।

टिप्सटर Szczepan Karpiel-Bułecka (@BuKarpiel) और Anthony (@TheGalox) ने अपने ट्विट्स में आने वाले Samsung Galaxy Z Fold 3 की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं कि यह स्मार्टफोन दिखने में कैसा हो सकता है। इन ट्विट्स को सबसे पहले SamMobile द्वारा नोटिस किया गया था। इस फोन में S Pen सपोर्ट हो सकता है। तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे एस पेन को वीडियो कॉलिंग के समय नोट्स बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। खबर ये भी है कि इसमें Hybrid S Pen का सपोर्ट हो सकता है। इस नए स्टाइलस में शार्प टिप नहीं होगी जिससे स्क्रीन को नुकसान पहुंचाने से बचाया जा सकता है। वहीं भीतरी डिस्पले पर स्क्रीन, हिंज और बेजल्स पर कवच सुरक्षा दी गई है। बाहरी बॉडी पर Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा दी जा सकती है।
लीक हुई फोटो में ये भी सामने आ रहा है कि Galaxy Z Fold 3 पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है जो कि डिस्पले के अंदर सेल्फी कैमरा लिये होगा। सैमसंग इस फीचर पर काफी समय से काम कर रही थी और शायद इस फोन के साथ वह इसे रिलीज भी कर सकती है। यह फोन ब्लैक, डार्क ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में हो सकता है। अभी इस स्मार्टफोन के लिए सैमसंग की ओर से अधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। मगर लीक्स के अनुसार यह जुलाई 2021 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

एक अन्य टिप्स्टर के अनुसार इस फोन में 4,275mAh की बैटरी हो सकती है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी रेटिंग भी हो सकती है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यह फोन एंड्रॉयड 11 के वन-यूआई 3.5 के साथ आ सकता है और इसमें कम से कम 256 जीबी तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »