फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 'इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला': कांग्रेस सांसद

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 'इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला': कांग्रेस सांसद
विज्ञापन
एक निजी कंपनी द्वारा 251 रूपये में स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की योजना को ‘‘मेक इन इंडिया’’ की बजाय ‘‘मेक इन फ्राड’’ करार देते हुए कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने इस योजना को लॉन्च करने के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति पर कडा ऐतराज जताया और सरकार से इस बारे में जवाब देने को कहा।

तिवारी ने आज राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘मैं सीधा आरोप लगा रहा हूं। यह सरकार एक बडा घोटाला करने जा रही है। यह सदी का सबसे बडा घोटाला होने जा रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रीडम 251 भाजपा मार्गदर्शक मंडल की उपस्थिति में लांच किया गया। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘वे मेक इन इंडिया की बात करते हैं और वे क्या कर रहे हैं.फ्राड इन इंडिया।’’ उन्होंने कहा कि इस कंपनी द्वारा 251 रूपये पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है और इस योजना में अभी तक करोड़ों रूपये जमा हो चुके हैं।


उन्होंने कहा कि कंपनी के एक निदेशक ने कहा है कि एक फोन की न्यूनतम लागत 1400 रूपये आएगी। अगर ऐसी बात है तो कंपनी ने मात्र 251 रूपये में फोन उपलब्ध कराने की घोषणा कैसे कर दी।

तिवारी ने सरकार से मांग की कि इस योजना के लिए एकत्र हुए धन को अलग कर सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अन्य स्मार्ट फोन 20 हजार रूपये में आ रहे हैं तो यह मोबाइल इतने कम धन में कैसे दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘या तो ये कपंनी गलत हैं या वे कंपनियां। सरकार को इस बारे में जवाब देना चाहिए।’’ नोएडा की एक नयी कंपनी रिंगिग बेल्स ने यह मोबाइल फोन योजना शुरू की और उसने कहा है कि उसने सरकार की मदद से इसको विकसित किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »