दुनिया की पांच बड़ी कंपनियों ने फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रोजेक्ट किए बंद! जानें वजह

वर्तमान में Samsung फोल्डेबल फोन मार्केट में सबसे ज्यादा शेयर के साथ टॉप पर है। कंपनी अपने Z सीरीज के फोल्डेबल फोन के अगले मॉडल पर काम भी कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2024 22:02 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की 5 बड़ी स्मार्टफोन कंपनी फोल्डेबल फोन प्रोजेक्ट्स करेंगी बंद
  • Oppo और Vivo के बारे में हाल ही में आई थी रिपोर्ट
  • Samsung फोल्डेबल फोन मार्केट में टॉप पर है

वनप्लस ने OnePlus Open को हाल ही में लॉन्च किया था।

स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल फोन का भविष्य अंधेरे में पड़ता नजर आ रहा है। अफवाह है कि फोल्डेबल फोन मार्केट से नदारद हो सकते हैं। हाल ही में Oppo और Vivo के बारे में भी ऐसी ही खबर आई थी कि कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट से हाथ खींचने की तैयारी में हैं। अब एक ताजा रिपोर्ट कहती है कि मार्केट की पांच बड़ी कंपनियां फोल्डेबल डिवाइसेज बनाना बंद करने वाली हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मार्केट में आए बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है। ओप्पो ने जहां 2021 में इस मार्केट में अपना पहला डिवाइस पेश किया था, वीवो ने 2022 में डिवाइस पेश किया था। वनप्लस ने OnePlus Open को हाल ही में लॉन्च किया था। लेकिन जाने माने चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा (via) किया है कि दुनिया की 5 बड़ी स्मार्टफोन्स ब्रैंड्स फोल्डेबल फोन प्रोजेक्ट्स को पूरी तरह से बंद करने जा रही हैं। 
Advertisement

हालांकि टिप्स्टर ने यहां पर उन कंपनियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। और न ही कारण बताया है कि कंपनियों के इस कदम के पीछे वजह क्या है। वर्तमान में Samsung फोल्डेबल फोन मार्केट में सबसे ज्यादा शेयर के साथ टॉप पर है। कंपनी अपने Z सीरीज के फोल्डेबल फोन के अगले मॉडल पर काम भी कर रही है। साथ ही यह कथित तौर पर ट्रिपल फोल्डिंग मॉडल भी बना रही है। Huawei के लिए भी ऐसी ही खबर है कि कंपनी ट्रिपल फोल्डिंग फोन पर काम कर रही है। 

Oppo और Vivo के बारे में हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि दोनों ही कंपनियां अब फोल्डेबल फोन बनाना बंद करने जा रही हैं। ऐसा हुआ तो वनप्लस भी फोल्डेबल लाइनअप पर ब्रेक लगा सकती है। हालांकि, ओप्पो और वीवो के इस फैसले के पीछे कंपनियों का मार्केट शेयर गिरना एक वजह बताई जा रही है। दूसरी ओर, फोल्डेबल फोन तुलनात्मक रूप से नाजुक भी होते हैं और जल्दी खराब होने का भय रहता है। वहीं, कंपनियों की ओर से इसे लेकर कोई अधिकारिक अपडेट अभी तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के प्रोडक्शन रुकने की अफवाहें बार-बार सामने आ रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि कंपनियों की ओर से इस बारे में क्या बयान आता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.