OnePlus Open फोल्डेबल फोन अनुष्का शर्मा के पास आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

OnePlus Open में 7.8 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED की आउटर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Open फोल्डेबल फोन अनुष्का शर्मा के पास आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Sufiyan Khan, Viral Bhayani

ख़ास बातें
  • OnePlus Open में 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।
  • OnePlus Open में 7.8 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले
  • OnePlus Open ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस होगा।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही OnePlus Open फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। इस बीच फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई लीक और अफवाहें सामने आई हैं। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर बेस्ड हो सकता है। अब इसके लॉन्च से पहले भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कथित तौर पर OnePlus Open  स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हुए देखी गई थीं।

यूट्यूब क्रिएटर सूफियान खान (@RealSufiyanKhan) ने हाल ही में एक्स पर फोटो पोस्ट की हैं, जहां अनुष्का शर्मा OnePlus Open फोल्डेबल स्मार्टफोन अपने हाथों में पकड़े हुए देखी जा सकती हैं। हाथों में आगामी स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट देखी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus Open जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, लेकिन रीख का खुलासा नहीं किया गया है।

स्मार्टफोन अक्टूबर में लॉन्च होने की संभावना है। पहले की एक रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया था कि यह फोन 19 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन को शुरू में अगस्त में लॉन्च करने का प्लान था। हालांकि, डिस्प्ले मैन्युफैक्चरर में बदलाव के चलते रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था।

पिछली रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि OnePlus Open में बाहर की ओर मुड़ने वाला डिजाइन हो सकता है। यह कई अन्य एंड्रॉयड फोल्डेबल जैसे Samsung Galaxy Z Fold 5, Pixel Fold और Vivo X Fold 2 जैसा होगा। फोल्डेबल की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये से कम तय होने की उम्मीद है। स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस होगा। इस फोन में 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। OnePlus Open में 7.8 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED की आउटर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि OnePlus Open में एक ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसे एक सर्कुलर मॉड्यूल में रखा गया है। सेटअप में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में दो 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा मिल सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »