Realme 5 और Realme 5 Pro होंगे 20 अगस्त को भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

लॉन्च की तारीख का खुलासा करने के साथ इस माइक्रोसाइट पर Realme के अगले फोन में लार्ज पिक्सल साइज़ वाले प्राइमरी सेंसर और बड़े अपर्चर वाला लेंस होने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अगस्त 2019 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 सीरीज़ के फोन का वीडियो टीज़र भी ज़ारी
  • रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो होंगे रियलमी 3 व रियलमी 3 प्रो के अपग्रेड
  • Realme की मुख्य भिड़ंत शाओमी व सैमसंग से

Realme दिवाली से पहले भारत में लॉन्च करेगी 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

Realme 20 अगस्त को चार रियर कैमरों से लैस अपने नए स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। इसका खुलासा फ्लिपकार्ट पर अलग माइक्रोसाइट के लाइव होने से हुआ है। नए फोन कंपनी की नई रियलमी 5 सीरीज़ का हिस्सा होंगे। इनमें से एक फोन में अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होना तय है। अभी कुछ दिन पहले ही रियलमी ने अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन की तकनीक से पर्दा उठाया था। इस हैंडसेट में सैमसंग के ISOCELL Bright GW1 इमेज सेंसर का इस्तेमाल होगा। रियलमी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भारत में दिवाली यानी 27 अक्टूबर से पहले लॉन्च होगा।

फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि Realme 5 सीरीज़ के स्मार्टफोन भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होंगे। लॉन्च इवेंट दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित होगी।
Advertisement

लॉन्च की तारीख का खुलासा करने के साथ इस माइक्रोसाइट पर रियलमी के अगले फोन में लार्ज पिक्सल साइज़ वाले प्राइमरी सेंसर और बड़े अपर्चर वाला लेंस होने की जानकारी दी गई है। हैंडसेट में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। तीसरा सेंसर सुपर मैक्रो लेंस होगा और चौथा सेंसर पोर्ट्रेट लेंस।

Flipkart पर एक वीडियो टीज़र भी ज़ारी हुआ है। इसमें रियलमी फोन का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। खासकर चार रियर कैमरों वाला सेटअप, एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ।
Advertisement

बीते हफ्ते रियलमी ने अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की झलक दिखाई थी। इसे भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किया जाएगा। Realme ने फोन के बारे में ज़्यादा कुछ तो नहीं बताया। यह ज़रूर कहा कि कंपनी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल करेगी। इस सेंसर का इस्तेमाल सैमसंग और शाओमी भी अपने-अपने 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन में करेंगे।
Advertisement

64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को पेश करने के दौरान रियलमी ने खुलासा किया था कि वो दो और चार रियर कैमरों वाला फोन लाएगी। इनमें से एक फोन रियलमी 5 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है और इसे 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5 series, Realme India, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.