Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020: Realme 5, Galaxy A50 समेत इन स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट

Flpkart Mobiles Bonanza Sale 2020 में Vivo Z1 Pro और Oppo Reno 10x Zoom पर प्रीपेड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसी तरह कुछ स्मार्टफोन पर एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। ग्राहक इन सब ऑफर्स का फायदा उठा कर स्मार्टफोन पर अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 फरवरी 2020 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020 शुरू हो चुकी है
  • सेल 21 फरवरी तक चलेगी और इसमें कई स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिल रही है
  • सेल में वीवो, ओप्पो, रियलमी, ऐप्पल,सैमसंग आदि ब्रांड्स पर ऑफर मिल रहे हैं

Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020 में iPhone XS को 54,999 रुपये में बेचा जा रहा है

Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020: फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर अकसर मोबाइल बोनांज़ा सेल का आयोजन करती है। अब 2020 में भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज़ एक बार फिर मोबाइल बोनांज़ा सेल लेकर आई है। सेल के दौरान ग्राहकों के पास कई स्मार्टफोन पर अच्छी छूट पाने का मौका होगा। इनमें  Samsung Galaxy A50, Honor 9X, iPhone XS, Realme XT, Google Pixel 3a, Oppo K1 और Asus Max M1 की कीमत में छूट मिल रही है। पांच दिनों की Mobiles Bonanza Sale 2020 आज यानी 17 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 21 फरवरी तक चलेगी। सेल के दौरान Vivo Z1 Pro और Oppo Reno 10x Zoom पर प्रीपेड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसी तरह कुछ स्मार्टफोन पर एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। ग्राहक इन सब ऑफर्स का फायदा उठा कर स्मार्टफोन पर अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

Flipkart ने मोबाइल बोनांज़ा सेल के लिए एक समर्पित पेज बनाया है, जहां इन सभी डील्स और ऑफर्स की विस्तार में जानकारी दी गई है। माइक्रोसाइट में बैंक ऑफर भी दर्शाया गया है। इसके मुताबिक, Axis बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए स्मार्टफोन पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020: Deals and offers

फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। आमतौर पर Galaxy A50 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट होता है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 वैसे तो 26,999 रुपये में मिलता है, लेकिन इस सेल के दौरान ग्राहकों के पास स्मार्टफोन को 22,999 रुपये में खरीदने का मौका है। इसी तरह गैलेक्सी एस9+ का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 27,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग फोन से हटकर यदि आप Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020 में ऐप्पल आईफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि सेल में iPhone XS का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,000 रुपये की छूट के साथ 54,999 रुपये मिल रहा है। iPhone 7, iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max स्मार्टफोन पर भी ग्राहक एक्सचेंज डिस्काउंट और बिना ब्याज़ की किस्त आदि विकल्पों का फायदा उठा सकते हैं।

सेल में ऑनर 9एक्स का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 12,999 रुपये में मिल रहा है। ओप्पो के1 को ग्राहक 4,000 रुपये कम कीमत के साथ 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Realme 5 और Realme 3 खरीने के इच्छुक ग्राहकों के पास भी 500 रुपये बचाने का मौका है। रियलमी एक्सटी भी सेल के दौरान 1,000 रुपये कम कीमत में बेचा जा रहा है।

मोबाइल बोनांज़ा सेल में गूगल पिक्सल 3ए 30,999 रुपये के बजाय 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है। असूस 6ज़ी की कीमत भी कम की गई है। इस फोन को आप 27,999 रुपये के बजाय 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। असूस के मैक्स एम1 को ग्राहक 1,000 रुपये की छूट के साथ 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, शाओमी मी ए3 पर 1,000 रुपये, रियलमी एक्स2 पर 2,000 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। Oppo Reno 10x Zoom पर 10,000 रुपये की छूट और Vivo Z1 Pro पर 1,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट दिया जा रहा है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Superb display
  • Dual SIM support is finally an option
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Expensive
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp and vivid AMOLED display
  • Good battery life
  • Decent selfie camera
  • Smooth gaming performance
  • Segment first in-display fingerprint sensor
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Annoying spam from some apps
  • No fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.