फ्लिपकार्ट ड्रीम फोन सेल ऑफरः कई स्मार्टफोन पर मिलने वाली है छूट

जीएसटी लागू किए जाने से पहले ई-कॉमर्स साइट के बीच सेल की होड़ लगी है। ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। अब स्मार्टफोन सेल का हिस्सा बन गई है फ्लिपकार्ट।

फ्लिपकार्ट ड्रीम फोन सेल ऑफरः कई स्मार्टफोन पर मिलने वाली है छूट
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 22 जून से 24 जून तक सेल चलने वाली है
  • डिस्काउंट, एक्सचेंजर ऑफर व बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प मिलेंगे
  • सभी आईफोन मॉडल की कीमत में कम से कम 2,000 रुपये की कटौती
विज्ञापन
जीएसटी लागू किए जाने से पहले ई-कॉमर्स साइट के बीच सेल की होड़ लगी है। ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। अब स्मार्टफोन सेल का हिस्सा बन गई है फ्लिपकार्ट। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 22 जून से 24 जून तक सेल चलने वाली है जिसे #OwnYourDreamPhone का नाम दिया गया है। सेल में ग्राहकों को लुभावने डिस्काउंट, एक्सचेंजर ऑफर और बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प मिलेंगे। कंपनी iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Google Pixel और Moto Z स्मार्टफोन पर छूट देगी।

Flipkart का दावा है कि वह सभी आईफोन मॉडल की कीमत में कम से कम 2,000 रुपये की कटौती करेगी। कंपनी का दावा है कि आईफोन 7 प्लस के 128 जीबी वेरिएंट पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी। आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट का आम कीमत 60,000 रुपये है। इस पर कम से कम 10,000 रुपये से ज़्यादा की कटौती की उम्मीद की जा सकती है।

अपनी वेबसाइट पर फ्लिपकार्ट ने दावा किया है कि सेल के दौरान आईफोन 7 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 4,_499 रुपये होगी। वहीं, आईफोन 6 के 16 और 32 जीबी वेरिएंट को अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये होने की उम्मीद है। आईफोन 6एस प्लस की कीमत 40,999 रुपये होगी। दावा किया गया है कि यह भारत में अब तक की सबसे सस्ती कीमत होगी। बताया गया है कि आईफोन 5एस जो अभी 20,000 रुपये में उपलब्ध है। उसे 1_,999 रुपये में बेचा जाएगा।

गूगल पिक्सल की कीमत में 30 फीसदी तक की कटौती देखने को मिलेगी। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। स्टाइल मॉड के साथ Moto Z को सेल के दौरान 29,999 रुपये में खरीदना संभव होगा। इस हैंडसेट पर छूट 10,000 रुपये की है। अभी फ्लिपकार्ट पर बैक टू कॉलेज लैपटॉप सेल भी चल रही है जहां पर इंटल पर चलने वाले बजट लैपटॉप की कीमत 9,999 रुपये में शुरू होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »