Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 की तारीखों और ऑफर्स का ऐलान हो चुका है। जानें Early Access, बैंक डिस्काउंट और स्मार्टफोन-इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलने वाली संभावित डील्स।
Photo Credit: AI Generated
Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival 2026 Sale
फेस्टिव सीजन में अगर आप फोन, लैपटॉप, टीवी या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सितंबर के आखिर से ही बड़ी ऑनलाइन सेल शुरू हो रही हैं। Flipkart Big Billion Days 2026 और Amazon Great Indian Festival 2026 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। Amazon की सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से लाइव होगी। हालांकि Flipkart ग्राहकों को इससे पहले भी डील्स का मौका दे रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और No Cost EMI जैसे ऑफर मिलेंगे, जबकि स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर कुछ खास डील्स की झलक भी सामने आ चुकी है। ऐसे में जानते हैं दोनों सेल में क्या मिलेगा और कौन-कौन से ऑफर अभी सामने आए हैं।
Flipkart की Big Billion Days 2026 सेल की मुख्य शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 24 सितंबर से Early Bird Deals शुरू करने की भी घोषणा की है, जिसमें ग्राहक कुछ प्रोडक्ट्स की डील पहले से देख और Wishlist कर सकेंगे।
Flipkart ने सेल में Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट की पुष्टि की है। Flipkart Axis Bank Credit Card पर भी 10 फीसदी तक की बचत मिलेगी। पहली Super.money ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी कैशबैक का ऑफर भी दिया जाएगा। इसके अलावा Flipkart Pay Later में ₹1 लाख तक का क्रेडिट, No Cost EMI और ₹500 डिस्काउंट जैसे फायदे बताए गए हैं।
Flipkart के Early Bird Deals में iPhone 17, Samsung Galaxy S25, Vivo T5x 5G, Realme P4 5G, Realme P4 Lite 5G, Motorola Signature, Moto G06 Power और Lava Virat V1 5G जैसे फोन शामिल हैं। इसके अलावा Samsung Book4 i5 लैपटॉप और 65-इंच 4K TV पर भी डील की झलक दी गई है। Goboult की स्मार्टवॉच ₹1,799 से और 65-इंच 4K TV ₹39,999 से शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
iPhone 17 को लेकर भी बड़ी डील की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में इसके ₹80,000 से कम इफेक्टिव कीमत में मिलने की बात कही गई है, जबकि Samsung Galaxy S25 को ₹60,000 से कम और Galaxy S25 FE को ₹50,000 से कम इफेक्टिव कीमत में लाने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि इन कीमतों को अभी अंतिम सेल प्राइस नहीं माना जा सकता।
Amazon की Great Indian Festival 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने अभी सभी प्रोडक्ट्स की अंतिम कीमतें सामने नहीं रखी हैं, लेकिन बैंक ऑफर और सेल में मिलने वाले कई फायदे घोषित कर दिए हैं। Amazon पर SBI Credit और Debit Card से पेमेंट करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह फायदा योग्य Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। इसके अलावा Prime मेंबर्स को चुनिंदा ऑफर्स पर 10 फीसदी तक एक्स्ट्रा बचत मिलेगी।
Amazon ने सेल के लिए Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसी डील कैटेगरी का ऐलान किया है। इसके अलावा Buy More Save More, Exchange Mela, Sample Mania और Amazon Combos जैसे ऑफर भी मिलेंगे। अलग-अलग कैटेगरी में No Cost EMI और Exchange Offers भी उपलब्ध होंगे।
Amazon के मुताबिक इस बार स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV, फैशन, ब्यूटी, किचन, होम अप्लायंसेज और रोजमर्रा के सामान समेत कई कैटेगरी में साल की सबसे कम कीमत वाली डील्स देखने को मिल सकती हैं। कंपनी ने नए प्रोडक्ट लॉन्च की भी बात कही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास