• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2021 का ऐलान, स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त डील्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2021 का ऐलान, स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त डील्स

सटीक कीमत की घोषणा किए बिना फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज़ सेल में मिलने वाले ऑफर्स की झलक भी दी है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2021 का ऐलान, स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त डील्स

Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिलने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days 2021 Sale घोषित हुई
  • स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी व ईयरफोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बंपर छूट
  • जल्द सेल की तारीख के साथ नए डील्स और ऑफर्स का भी होगा खुलासा
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale 2021: भारत में त्योहारी सीज़न शुरू होने के साथ ई-कॉमर्स कंपनियां बड़ी सेल का आयोजन करती है। Flipkart भी उनमें से एक है। कंपनी की ओर से हर साल Big Billion Days Sale का आयोजन होता है, जो कंपनी द्वारा आयोजित साल की सबसे बड़ी सेल में से एक है। ऑनलाइन शॉपिंग में दिलचस्पी रखने वालों को इस सेल का खास इंतज़ार रहता है, क्योंकि बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत लगभग सभी कैटेगरी में भारी डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉन्ट ईएमआई (No Cost EMI) जैसे एक्स्ट्रा ऑफर्स भी दिए जाते हैं, जो खरीदारी को और मज़ेदार बना देते हैं।

Flipkart ने अपनी वेबसाइट के जरिए Big Billion Days Sale मशीन जैसे प्रॉडक्ट्स पर बंपर छूट मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी सेल की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि अब ग्राहकों को इस बड़ी सेल के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा।

सटीक कीमत की घोषणा किए बिना फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज़ सेल में मिलने वाले ऑफर्स की झलक भी दी है। 2021 की सेल के लिए कंपनी ने Axis Bank और ICICI Bank के साथ साझेदारी की है। यदि आपके पास इन दोनों में से किसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है, तो आपको कीमत में डिस्काउंट के साथ-साथ कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा Paytm और UPI के जरिए भी कैशबैक कमाया जा सकता है।

डील्स की बात करें,  तो Flipkart Big Billion Days Sale के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Bolt Audio के Soulpods  को 9,999 रुपये की जगह 2,499 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा Boat के साउंडबार 80% और स्मार्टवॉच 70% डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे। नए Dizo ब्रांड के वायरलेस हेडसेट पर 60% तक की छूट मिलेगी। लैपटॉप पर भी भारी डिस्काउंट मिलेगा और माइक्रोसाइट के अनुसार, यह 40% तक होगा। TV (टेलीवीज़न) पर भी 70% तक का डिस्काउंट मिलेगा। होम अप्लायंसेज पर भी 70% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। फिलहाल स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स का खुलासा नहीं हुआ है।

इस सेल में कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे, जिनमें से एक Nokia का स्मार्ट टीवी होगा और दूसरा HiSense का QLED TV होगा। कंपनी जल्द प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली अन्य कई डील्स और ऑफर्स का खुलासा कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »