4 जीबी रैम वाले पांच स्मार्टफोन जो भारत में हैं उपलब्ध

4 जीबी रैम वाले पांच स्मार्टफोन जो भारत में हैं उपलब्ध
विज्ञापन
किसी और कंम्प्यूटिंग डिवाइस की तरह स्मार्टफोन को प्रोग्राम एग्जीक्यूट करने के लिए रैंडम एक्सेस मैमोरी (रैम) की जरूरत होती है।

प्रोसेसर के साथ फोन की परफॉर्मेंस बहुत हद तक रैम पर निर्भर करती है। आज की तारीख में स्मार्टफोन में जिस तरह के फीचर्स आ रहे हैं, उसके लिए 1 जीबी का रैम बेहद जरूरी है। मगर हाई-एंड डिवाइस में इतना रैम भी कम पड़ जाता है। पहले कंपनियों ने डिवाइस में 2 जीबी रैम देना शुरू किया, फिर 3 जीबी रैम। अब तो मार्केट में कुछ ऐसे हैंडसेट उपलब्ध हैं जो 4 जीबी रैम से लैस हैं।

एक नज़र ऐसे हैंडसेट पर जो 4 जीबी के रैम के साथ आते हैं।

वनप्लस 2
64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वनप्लस 2 स्मार्टफोन भारत में 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है जिसके लिए आपको इनवाइट की जरूरत पड़ेगी। वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है।

 

 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 5
samsung-galaxy-note-5-blue-gold
सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 के 32जीबी वेरिएंट की कीमत 53,900 रुपये है जबकि 64जीबी वेरिएंट 59,900 रुपये। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 515 पीपीआई। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर मौजूद है जिसमें 2.1 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कॉरटेक्स-ए57 कोर और 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कॉरटेक्स-ए53 कोर शामिल किए गए हैं। हैंडसेट 4जीबी के रैम मौजूद है।

 

 

सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+
गैलेक्सी एस6 एज+ के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+ में 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 515 पीपीआई। डिवाइस में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर मौजूद है जिसमें 2.1 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कोरटेक्स-ए57 कोर और 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कोरटेक्स-ए53 कोर शामिल हैं। हैंडसेट में 4 जीबी का रैम दिया गया है।

 

 

आसुस ज़ेनफोन 2 डीलक्स
asus zenfone2 deluxe bottom ndtv
आसुस ज़ेनफोन 2 डीलक्स 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3580 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 4 जीबी का रैम दिया गया है। यह 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है।

 

 

आसुस ज़ेनफोन 2
इस साल अप्रैल महीने में ज़ेनफोन 2 ज़ेडई551एमएल का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया था। 4 जीबी रैम और इंटल एटम ज़ेड3560 चिपसेट से लैस इस हैंडसेट की कीमत 18,999 रुपये है। आसुस ज़ेनफोन 2 ज़ेडई551एमएल  (4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले) की कीमत 22,999 रुपये है और ज़ेनफोन 2 ज़ेडई551एमएल (4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले) 19,999 रुपये में उपलब्ध है।

 

 

वैसे, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कई ऐसे हैंडसेट मौजूद हैं जो 4 जीबी के रैम से लैस हैं। इनमें ओप्पो आर7एस, लेनेवो के80, चीकू टेरा 810, वीवो एक्स6 प्ल्स, ज़ेडटीई एक्सॉन और एलजी वी10 शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »