मंदी के बावजूद iPhone की बढ़ी सेल्स, भारत में शानदार प्रदर्शन ने दिया Apple को सहारा

एपल की पिछली तिमाही में सेल्स लगभग 2.5 प्रतिशत घटकर 94.8 अरब डॉलर की रही। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर है

विज्ञापन
Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मई 2023 15:59 IST
ख़ास बातें
  • एपल का प्रॉफिट 1.52 डॉलर प्रति शेयर रहा
  • आईफोन की सेल्स 1.5 प्रतिशत बढ़कर 51.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई
  • कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है

कंपनी की योजना भारत में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple का तिमाही रिजल्ट अनुमान से बेहतर रहा है। कंपनी को आईफोन की सेल्स बढ़ने और भारत के साथ ही कुछ अन्य मार्केट्स में शानदार प्रदर्शन से सहारा मिला है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स ने बताया कि मौजूदा तिमाही में ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन बेहतर रहेगा। 

एपल की पिछली तिमाही में सेल्स लगभग 2.5 प्रतिशत घटकर 94.8 अरब डॉलर की रही। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर है। एनालिस्ट्स ने कंपनी की सेल्स में 4.4 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान दिया था। एपल का प्रॉफिट 1.52 डॉलर प्रति शेयर रहा। एनालिस्ट्स ने इसके लिए 1.43 डॉलर का अनुमान दिया था। आईफोन की सेल्स 1.5 प्रतिशत बढ़कर 51.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई। एनालिस्ट्स का अनुमान था कि इन्फ्लेशन बढ़ने के कारण खरीदारी कम होने से आईफोन की सेल्स में 3.3 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। कंपनी के अनुमान से बेहतर रिजल्ट के कारण इसका शेयर प्राइस दो प्रतिशत बढ़ गया। 

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Luca Maestri ने कहा कि मौजूदा तिमाही में एपल का ग्रॉस मार्जिन 44 प्रतिशत से 44.5 प्रतिशत के बीच रह सकता है। एनालिस्ट्स ने इसके लिए 43.7 प्रतिशत का अनुमान दिया था। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि मौजूदा तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू कुछ घट सकता है। 

भारत से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट पिछले फाइनेंशियल ईयर में बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इस एक्सपोर्ट में Apple की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। फरवरी में एशिया में Xiaomi को पीछे छोड़कर Apple दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Production, Foxconn, IPhone, Market, Ipad, Revenue, Demand, Export, Apple, Sales
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.