डेटाविंड ने लॉन्च किए दो सस्ते स्मार्टफोन, 1 साल के लिए इंटरनेट भी मुफ्त

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2016 11:48 IST
डेटाविंड ने भारत में दो सस्ते स्मार्टफोन पॉकेटसर्फर 2जी4एक्स और पॉकेटसर्फर 3जी4ज़ेड लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 2,499 और 3,999 रुपये है। नया डेटाविंड पॉकेटसर्फर 2जी4एक्स और पॉकेटसर्फर 3जी4ज़ेड स्मार्टफोन देश के कई रिटेल स्टोर में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन पॉकेटसर्फर की वेबसाइट से भी खरीदे जा सकते हैं।

डेटाविंड के दोनों ही स्मार्टफोन के साथ यूज़र को रिलायंस और टेलीनॉर के नेटवर्क पर 1 साल की इंटरनेट ब्राउज़िंग मुफ्त मिलेगी। यूज़र को इसके लिए उबीसर्फर ब्राउज़र का इस्तेमाल करना होगा। इसमें ऑडियो/ वीडियो स्ट्रीमिंग या लोकल डाउनलोड शामिल नहीं हैं। डेटाविंड ने बताया कि यूज़र को इन सेवाओं के लिए अलग से टॉप-अप प्लान लेना होगा।
Advertisement

डेटाविंड पॉकेटसर्फर 2जी4एक्स में 3.5 इंच (320x480 पिक्सल) का डिस्प्ले, 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर और 256 एमबी रैम है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 512 एमबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 4.2.2 जेली बीन पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। यह एक डुअल-सिम हैंडसेट हैं और एज, वाई-फाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है।

डेटाविंड पॉकेटसर्फर 3जी4ज़ेड स्मार्टफोन में 4 इंच (480x800 पिक्सल) का डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेगा और यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 3जी, एज/ जीपीआरएस, वाई-फाई, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.