डेटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये

डेटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये
विज्ञापन
डेटाविंड ने भारत में नया मोरजीमैक्स 3जी6 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए डेटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि यह एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट एक्सेस के साथ आता है। कंपनी इस नए फैबलेट को मीडिया देखने के शानदार अनुभव के तौर पर प्रमोट कर रही है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। कंपनी ने अभी इस हैंडसेट की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

कनाडा की कंपनी ने मोरजीमैक्स 3जी6 खरीदने वाले यूज़र को 12 महीने तक मुफ्त इंटरनेट ऑफर के लिए रिलायंस के साथ साझेदारी की है। मुफ्त इंटरनेट सिर्फ उन यूज़र के लिए उपलब्ध होगा जो हैंडसेट में दिए डिफॉल्ट ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का कहना है कि यूज़र को इंटरनेट ब्राउज़ करने के लए किसी डेटा प्लान या हर महीने कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। यूबीसर्फर ब्राउज़र के जरिए पहले साल मुफ्त अनलिमिटेड इंटरनेट ब्राउज़िंग में ऑडियो/वीडियो स्ट्रीमिंग या लोकल डाउनलोड शामिल नहीं है। डेटाविंड का कहना है कि इसके लिए यूज़र को अलग से टॉप-अप प्लान खरीदने होंगे।  

डेटाविंड मोरजीमैक्स 3जी6 में 6 इंच डिस्प्ले है, हालांकि स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन का पता नहीं चला है। इस कीमत वाले डिवाइस के लिए निश्चित तौर पर 6 इंच स्क्रीन सबसे बड़ी ख़ासियत है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 1 जीबी है। इस फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में जीपीआरएस/एज, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। लेकिन फोन की सबसे बड़ी कमी है इसमें 4जी और वीओएलटीई सपोर्ट का ना होना।

डुअल सिम वाले मोरजीमैक्स 3जी6 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने नए डिवाइस के एंड्रॉयड वर्ज़न व बैटरी क्षमता का खुलासा अभी नहीं किया है।

डेटा विंड के मोरजीमैक्स3जी6 की सीधी टक्कर लोकप्रिय रेडमी 4ए से होगी, जो इसी कीमत पर मिलता है। इस कीमत में, रेडमी 4ए में ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन और अनुभव मिलता है। लेकिन कुछ यूज़र के लिए 12 महीने के लिए मिलने वाला मुफ्त इंटरनेट एक बड़ी डील हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »