खुल गई किस्‍मत! Flipkart पर ऑर्डर किया iphone13, मिल गया iphone14

एक शख्‍स ने फ्लिपकार्ट के जरिए आईफोन13 (iphone13) ऑर्डर किया, लेकिन जब प्रोडक्‍ट डिलिवर हुआ तो कस्‍टमर के होश उड़ गए!

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 13:29 IST
ख़ास बातें
  • @DigitalSphereT ने यह जानकारी शेयर की है
  • यूजर के एक फॉलोवर ने ऑर्डर किया था आईफोन 13
  • यूजर को आईफोन 13 के बजाए iPhone 14 मिल गया

आईफोन14 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है, जबकि ग्राहक ने आईफोन13 को करीब 49000 रुपये में ऑर्डर किया था।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) और एमेजॉन (Amazon) पर इन दिनों फेस्टिव सेल चल रही है। लोग धड़ाधड़ प्रोडक्‍ट्स खरीद रहे हैं। खरीद और बिक्री की इस आपाधापी में कइयों की किस्‍मत खुल रही है! जानकारी के अनुसार, एक शख्‍स ने फ्लिपकार्ट के जरिए आईफोन13 (iphone13) ऑर्डर किया, लेकिन जब प्रोडक्‍ट डिलिवर हुआ तो कस्‍टमर के होश उड़ गए! उसे आईफोन13 नहीं, बल्कि आईफोन14 (iphone14) डिलिवर हुआ था। आईफोन14 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है, जबकि ग्राहक ने आईफोन13 को करीब 49000 रुपये में ऑर्डर किया था। इस बात की जानकारी एक ट्विटर यूजर ने शेयर की है। 

@DigitalSphereT ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके एक फॉलोअर ने फ्लिपकार्ट से iPhone 13 का ऑर्डर दिया लेकिन उसे 13 के बजाए iPhone 14 मिल गया। जाहिर है उस ग्राहक के लिए यह किसी लॉटरी से कम नहीं होगा। खबर को पुख्‍ता करते हुए ट्विटर यूजर ने दो तस्‍वीरें शेयर की हैं। पहली तस्‍वीर में आईफोन13 के ऑर्डर की जानकारी है, जो बताती है कि ग्राहक ने 22 सितंबर को ऑर्डर किया था, जो कन्‍फर्म हो गया। 128 जीबी स्‍टोरेज वाला ब्‍लू वैरिएंट ऑर्डर किया गया था। अगली तस्‍वीर में iPhone 14 का बॉक्‍स दिखाई देता है, जो बताता है कि यूजर को नया आईफोन डिलिवर कर दिया गया। 
Advertisement

<

बात करें आईफोन14 की खूबियों की, तो इसमें फ्लैट-एज एल्यूमीनियम फ्रेम मिलता है, जिसमें सामने की तरफ सिरेमिक शील्ड मैटीरियल मिलता है। यह पिछली जनरेशन की तरह IP68 रेटिंग से लैस है। हैंडसेट में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसे पिछले साल के हैंडसेट की तुलना में ब्राइटनेस और कलर रिप्रोडक्शन के मामले में बेहतर बताया गया है। कहा गया है कि यह 1200 nits पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। इसमें Apple का A15 Bionic SoC मिलता है, जो पिछले साल के iPhone 13 सीरीज में शामिल था। इसके अलावा, इसमें हमेशा की तरह फेस आईडी तकनीक को भी शामिल किया गया है।
Advertisement

इसके डुअल कैमरा सेटअप में f/1.5 अपर्चर और सेंसर-आधारित स्टेबलाइजेशन के साथ एक अल्ट्रावाइड और एक नया 12-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल है। सामने की ओर ऑटोफोकस के साथ एक नया 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा भी है। वीडियो रिकॉर्डिंग में एक्शन मोड नाम का एक नया स्टेबलाइजेशन मोड भी मिलता है, जो जिम्बल-एस्क स्टेबलाइजेशन के लिए पूरे सेंसर का उपयोग करता है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.