इस शख्स की फोटो के कारण दुनियाभर के कई एंड्रॉयड फोन हुए थे क्रैश

"मुझे नहीं पता था कि यह फॉर्मेट ऐसा करेगा।" उन्होंने आगे कहा "मेरे पास एक आईफोन है, और मेरे फोन में हमेशा मेरी पत्नी की तस्वीर ही वॉलपेपर के रूप में होती है।" तस्वीर के पीछे रहे गौरव अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा।

इस शख्स की फोटो के कारण दुनियाभर के कई एंड्रॉयड फोन हुए थे क्रैश

गौरव अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने स्मार्टफोन क्रैश करने वाली तस्वीर को अपलोड से पहले किया था एडिट

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ हफ्तों में कई स्मार्टफोन इस तस्वीर के कारण हो चुके हैं क्रैश
  • Google और Samsung के स्मार्टफोन हुए हैं सबसे ज्यादा प्रभावित
  • तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर ने कहा "मैंने जानबूझकर कुछ नहीं किया।"
विज्ञापन
पिछले कुछ हफ्तों से एक तस्वीर लोगों के स्मार्टफोन को क्रैश कर रही है और अब इस तस्वीर के पीछे रहे फोटोग्राफर सबके सामने आए हैं। सैन डिएगो के वैज्ञानिक गौरव अग्रवाल ने उस तस्वीर को खींचा था, जो पिछले कुछ समय से वॉलपेपर के रूप में कई एंड्रॉयड फोन को रीसेट करवा चुकी है। अग्रवाल ने एक मीडिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने इस तस्वीर को ग्लेनियर नेशनल पार्क, मोंटाना में सेंट मैरी झील में पिछले साल अगस्त में खींचा था। हालांकि अग्रवाल को इस तस्वीर को फ़्लिकर पर अपलोड करते हुए इस बात की जानकारी कतई नहीं होगी कि यह तस्वीर तेज़ी से वायरल हो जाएगी, वो भी किसी अच्छे कारण के लिए नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में स्मार्टफोन यूज़र्स के फोन को क्रैश करने के लिए। बता दें कि Google और Samsung के एंड्रॉयड डिवाइस इस तस्वीर से सबसे अधिक प्रभावित थे।

अग्रवाल ने BBC से बातचीत में कहा, (अनुवादित) ''मैंने जानबूझकर कुछ नहीं किया।" उन्होंने उस समय को याद किया, जब यह तस्वीर ली गई थी और उसे एक "जादुई शाम" बताया।

तस्वीर को Nikon डीएसएलआर के जरिए लिया गया था और उन्होंने इसे 16 सितंबर, 2019 को अपने फ़्लिकर अकाउंट पर अपलोड किया। लेकिन सार्वजनिक रूप से साझा करने से पहले, अग्रवाल ने फ़्लिकर पर बताया कि उन्होंने इमेज एडिटिंग टूल Adobe Lightroom का इस्तेमाल किया है, जिसमें उन्होंने इस तस्वीर के फॉर्मेट को ProPhotoRGB में बदल दिया। यह कुछ एंड्रॉयड डिवाइसों द्वारा समर्थित नहीं है और इस प्रकार, कई फोन इस तस्वीर को वॉलपेपर के तौर पर इस्तेमाल करने से बूटलूप (बिना चालू हुए लगातार रीस्टार्ट होना) में चले गए है।

अग्रवाल ने इस तस्वीर के अपडेट किए गए विवरण में लिखा है, (अनुवादित) "यह तस्वीर हाल ही में एंड्रॉयड फोन को क्रैश करने के लिए खबरों में रही है।"

अग्रवाल की इस तस्वीर को शुरुआत में Flickr यूज़र्स द्वारा काफी सराहा गया था, लेकिन पिछले महीने के अंत में, एक ट्विटर यूज़र Ice Universe द्वारा लोगों को इस तस्वीर को वॉलपेपर न लगाने की चेतावनी देने के कारण यह तस्वीर दुनिया भर में मशहूर हो गई। हालांकि, कुछ यूज़र्स ने इसके विपरीत किया और सोशल मीडिया पर परिणाम की सूचना दी। कई Google और Samsung फोन यूज़र्स इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, लेकिन इस तस्वीर ने iPhone मॉडल पर कोई समस्या पैदा नहीं की।

अग्रवाल को इस गड़बड़ के बारे में पता नहीं था, जब तक कि यह पिछले हफ्ते समाचार में नहीं आया था। उन्होंने बीबीसी को बताया (अनुवादित ) "मुझे नहीं पता था कि यह फॉर्मेट ऐसा करेगा।" उन्होंने आगे कहा "मेरे पास एक आईफोन है, और मेरे फोन में हमेशा मेरी पत्नी की तस्वीर ही वॉलपेपर के रूप में होती है।"
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , wallpaper bug
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »