iphone यूजर को Apple देगी Rs 76 हजार, फोन के साथ नहीं दिया था चार्जर

जज ने इस प्रैक्टिस को अपमानजनक और अवैध कमर्शल प्रैक्टिस भी बताया।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 12:25 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन के साथ पावर एडेप्टर नहीं देना ऐपल को महंगा पड़ रहा है
  • ऐपल के इस कदम को ब्राजील की सरकार ने अपमानजनक पाया
  • कोर्ट ने कंपनी से एक कस्‍टमर को हजार डॉलर देने को कहा है

जज ने कहा कि कंपनी एक अहम एक्‍सेसरी को मैन्‍युफैक्‍चर कर रही है और उसे अलग से बेच रही है।

आईफोन (iphone) के रिटेल बॉक्‍स में पावर एडेप्टर नहीं देना ऐपल (Apple) को ‘महंगा' पड़ रहा है, खासतौर पर ब्राजील में। साल 2020 में कंपनी ने पहली बार ऐलान किया था कि वह अपने iPhone 12 के साथ पावर एडेप्टर नहीं देगी। ऐपल के इस कदम को ब्राजील की सरकार ने अपमानजनक पाया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऐपल की इस कोशिश के लिए पिछले साल उस पर 2 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया। अब एक नए मामले में ब्राजील के एक जज ने ऐपल के नए आईफोन की बिक्री में पावर एडेप्टर को शामिल नहीं करने के लिए कंपनी को 5,000 ब्राजीलियाई रियाल या 1,081 डॉलर (लगभग 76 हजार रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया है। 

insider की रिपोर्ट में कोर्ट डॉक्‍युमेंट्स के हवाले से बताया गया है कि गोइआनिया शहर की एक सिविल कोर्ट के जज, वेंडरले केयर्स पिनहेरो ने इस प्रैक्टिस को ‘टाई सेल' या ऐसी स्थिति में कहा है, जिसमें कस्‍टमर को कंपनी के दो प्रोडक्‍ट खरीदने पड़ते हैं, ताकि एक काम कर सके। 
Advertisement

जज ने कहा कि ऐपल ने कस्‍टमर को उसके एक्‍सक्‍लू‍सिव मैन्‍युफैक्‍चर का दूसरा प्रोडक्‍ट खरीदने के लिए मजबूर किया है। जज ने इस प्रैक्टिस को अपमानजनक और अवैध कमर्शल प्रैक्टिस भी बताया है। 

वहीं, अपने बचाव में Apple ने कहा कि हरेक iPhone के साथ USB-C से लेकर लाइटनिंग केबल आती है। कंपनी ने कहा कि इस केबल की मदद से दूसरी कंपनियों का पावर एडेप्टर भी फोन को चार्ज कर देता है। हालांकि जज ने कंपनी की इस दलील को खारिज कर दिया। जज ने कंपनी की इस बात पर भी गौर किया कि ऐपल ने पर्यावरण की चिंता और एक्सेसरी के लिए आपूर्ति की कमी के कारण पावर एडेप्टर देना बंद कर दिया है। इस पर जज वेंडरले केयर्स पिनहेरो ने कहा कि Apple अभी भी अपने पावर एडेप्टर का निर्माण कर रही है और उन्हें अलग से बेच रही है।
Advertisement

जज ने कहा कि पर्यावरण पर होने वाली असर को कम करने की ऐसी कोशिश उचित नहीं है। उन्‍होंने कहा कि कंपनी एक अहम एक्‍सेसरी को मैन्‍युफैक्‍चर कर रही है और उसे अलग से बेच रही है। जैसा कि हमने आपको बताया, कंपनी ने iPhone 12 के साथ पावर एडेप्टर देना बंद कर दिया था। ब्राजील सरकार ऐपल के इस कदम को ठीक नहीं बता रही। पिछले साल भी उस पर जुर्माना लगाया गया था। नए आदेश के तहत ऐपल को एक कस्‍टमर को एक हजार डॉलर चुकानें होंगे। कोर्ट के फैसले पर कंपनी का अभी कोई जवाब नहीं आया है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.