33 iPhone चुरा लिए गर्लफ्रेंड को कार गिफ्ट करने के लिए, जानें पूरा मामला

Man Steals 33 iPhones : पेशे से कोरियर डिलिवर करने वाले शख्‍स ने किया अपराध।

33 iPhone चुरा लिए गर्लफ्रेंड को कार गिफ्ट करने के लिए, जानें पूरा मामला

यह घटना तुर्की की है। वहां के अदाना शहर में हुई आईफोन्‍स की चोरी। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • तुर्की से सामने आई घटना
  • शख्‍स ने 33 आईफोन्‍स चुराए
  • गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करना चाहता था कार
विज्ञापन
Man Steals 33 iPhones  : आईफोन्‍स के लिए लोगों की दीवानगी देखने को मिलती है, लेकिन एक शख्‍स के लिए उससे भी ज्‍यादा जरूरी था अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देना। वह अपनी प्रेमिका को कार गिफ्ट करना चाहता था। पेशे से कोरियर डिलिवरी का काम करता था और कार गिफ्ट में देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। उस शख्‍स ने अपने काम से बेइमानी कर डाली। आईफोन का जो बॉक्‍स उसे डिलिवर करना था, उसे ही चुरा लिया। जो रकम मिली, उससे अपनी गर्लफ्रेंड को कार गिफ्ट की। फ‍िर क्‍या हुआ? कहां का है मामला, आइए जानते हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तुर्की की है। वहां के अदाना शहर में अजीम जी नाम का एक शख्‍स कोरियर कंपनी में काम करता था। उसे एक शॉपिंग मॉल के टेक स्‍टोर में कोरियर पहुंचाना था। उस कोरियर में 33 आईफोन्‍स थे, जिनकी कीमत 30 हजार डॉलर बताई जा रही है। अजीम जी ने कोरियर डिलिवर करने के बजाए उसे चुरा लिया। 

तुर्की दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां बाकी दुनिया के मुकाबले आईफोन्‍स सबसे महंगे बिकते हैं। इसकी वजह है आईफोन्‍स पर लगने वाला भारी-भरकम टैक्‍स। यही वजह है कि 33 आईफोन्‍स की कीमत करीब 25 लाख रुपये पहुंच गई। अजीम जी अपनी गर्लफ्रेंड को कार गिफ्ट करना चाहता था। उसने चुराए हुए सभी आईफोन्‍स को बेच डाला। 

मामला तब खुला जब स्‍टाेर वालों को गायब हुई डिलिवरी के बारे में पता चला। सिक्‍योरिटी कैमरों की मदद से पड़ताल की गई। पता चला कि अजीम जी ने वह कोरियर डिलिवर ही नहीं किया, जो वह स्‍टोर में लेकर आया था। पुलिस में शिकायत की गई और अपराधी के घर छापेमारी हुई। वहां पुलिस को 5 आईफोन मिले। उसने जुर्म कबूल कर लिया। अजीम की प्रेमिका ने दावा किया कि उसे चोरी के बारे में नहीं पता था। यह भी जानकारी नहीं थी कि उसे गिफ्ट की गई कार आईफोन्‍स चुराकर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन यह क्‍लियर नहीं है कि नुकसान की भरपाई कौन करेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »