कूलपैड ने लॉन्च किया बजट 4जी स्मार्टफोन

कूलपैड ने लॉन्च किया बजट 4जी स्मार्टफोन
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने बुधवार को बेहद ही सस्ता एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप बेस्ड हैंडसेट लॉन्च किया। इसे कूलपैड रोग के नाम से जाना जाएगा। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस हैंडसेट को अमेरिका में स्थानीय टेलीकॉम कंपनी टी-मोबाइल के साथ पार्टरनशिप में लॉन्च करेगी। कूलपैड रोग स्मार्टफोन की कीमत 49.99 डॉलर (करीब 3,300 रुपये) है और यह मार्केट में 30 सितंबर को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह बजट हैंडसेट 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है और इसमें 4 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। कूलपैड रोग 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एड्रेनो 304 के साथ आएगा। इसमें 1 जीबी का रैम भी मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो कूलपैड रोग में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। डिवाइस में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3जी, एफएम रेडियो, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 126.5x64.4x13.2 मिलीमीटर है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में मौजूद बैटरी 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

आपको बता दें कि कूलपैड ने भारत में मई महीने में अपने डेज़न ब्रांड के तहत दो स्मार्टफोन डेज़न 1 और डेज़न एक्स7 लॉन्च किए थे। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाले ये डिवाइस 4जी एलटीई और डुअल-सिम कनेक्टिविटिी के साथ आते हैं। डेज़न 1 की कीमत 6,999 रुपये है और डेज़न एक्स7 की 17,999 रुपये।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »