कूलपैड नोट 5 लाइट की बिक्री आज होगी शुरू

कूलपैड नोट 5 लाइट की बिक्री आज होगी शुरू
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी
  • कूलपैड नोट 5 लाइट की कीमत 8,199 रुपये है
  • यह कूलपैड नोट 5 का कमज़ोर वर्ज़न है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने पिछले हफ्ते कूलपैड नोट 5 लाइट को भारत में लॉन्च किया था। यह मंगलवार (21 मार्च) से उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। कूलपैड नोट 5 लाइट की कीमत 8,199 रुपये है और यह गोल्ड व ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। नया स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए कूलपैड नोट 5 का कमज़ोर वर्ज़न है।

डुअल सिम वाला कूलपैड नोट 5 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि फोन में फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

कूलपैड नोट 5 लाइट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट में यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 145.3x72.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Fingerprint scanner
  • Good looks and build quality
  • 3GB of RAM
  • कमियां
  • Weak processor
  • Average camera quality
  • Slow charging
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »