Coolpad Note 5 Lite का ज़्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च

कूलपैड ने इसी साल मार्च में अपना नोट 5 लाइट स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। चीनी कंपनी ने अब बुधवार को कूलपैड नोट 5 लाइट स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट पेश कर दिया है। 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ कूलपैड नोट 5 लाइट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 17:07 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड नोट 5 लाइट के 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,199 रुपये है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • कंपनी ने 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्च में लॉन्च किया था
कूलपैड ने इसी साल मार्च में अपना नोट 5 लाइट स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। चीनी कंपनी ने अब बुधवार को कूलपैड नोट 5 लाइट स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट पेश कर दिया है। 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ कूलपैड नोट 5 लाइट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि अभी 16 जीबी वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है।

कूलपैड ने नए 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,199 रुपये रखी है। याद दिला दें कि मार्च में लॉन्च हुए 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी इसी कीमत के साथ उपलब्ध कराया था। नया वेरिएंट भी गोल्ड, रॉयल गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न इंडिया से फोन खरीदने पर 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।


डुअल सिम वाला कूलपैड नोट 5 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि फोन में फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।
Advertisement

कूलपैड नोट 5 लाइट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट में यूएसबी ओटीजी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 145.3x72.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fingerprint scanner
  • Good looks and build quality
  • 3GB of RAM
  • Bad
  • Weak processor
  • Average camera quality
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.