कूलपैड नोट 5 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और 4010 एमएएच की बैटरी, 10,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 30 सितंबर 2016 13:55 IST
त्योहारी सीज़न को देखते हुए कूलपैड इंडिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन कूलपैड नोट 5 लॉन्च किया है। कूलपैड नोट 5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 10,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से ओपन सेल में शुरू होगी।

कूलपैड नोट 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। ध्यान रहे कि यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप एक वक्त पर दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड के साथ माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

अब बात कैमरे की। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फ्रंट कैमरा ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर से लैस है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कंपनी ने इस सेंसर में वन टच फ़ीचर दिए जाने की जानकारी दी है। इसके बारे में मात्र 0.5 सेकेंड में स्मार्टफोन अनलॉक करने का दावा किया गया है। यह गेसचर शॉर्टकट को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन में इस्तेमाल किए जा रहे सभी 4जी बैंड को सपोर्ट करता है। यह 4जी वीओएलटीई फ़ीचर से लैस है।

कूलपैड नोट 5 डुअल स्पेस सिस्टम के साथ आता है जिसकी झलक हमें कूलपैड मैक्स में भी देखने को मिली थी। इसकी मदद से यूज़र एक ही फोन पर व्हाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर और अन्य ऐप के दो अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। मल्टी स्क्रीन फ़ीचर मौजूद होने की भी जानकारी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.