फिंगरप्रिंट सेंसर वाला Coolpad Dazen Note 3 स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च

फिंगरप्रिंट सेंसर वाला Coolpad Dazen Note 3 स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड डेज़न (Coolpad Dazen) जल्द ही भारतीय मार्केट एक और हैंडसेट लॉन्च करेगी। इस हैंडसेट को डेज़न नोट 3 (Dazen Note 3) के नाम से जाना जाएगा। फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

आपको बता दें कि कूलपैड डेज़न (Coolpad Dazen) ने मई महीने में भारत में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। नए डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस के लिए केवल 7 दिनों में 26 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्टर किया।

चीन में लॉन्च किया गया Dazen Note 3 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixel) डिस्प्ले होगा। इसमें 64-bit octa-core MediaTek MT6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 2GB का रैम (RAM) मौजूद है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है।

कंपनी के इंडिया सीईओ वरुण शर्मा ने कहा, "भारत के लिए कंपनी हैंडसेट में 3GB का रैम (RAM) शामिल कर सकती है।"

यह स्मार्टफोन 4G LTE (भारत में इस्तेमाल हो रहे बैंड के बारे में जानकारी नहीं) नेटवर्क को सपोर्ट करता है। डिवाइस 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ आएगा और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। स्मार्टफोन में वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए डिवाइस के फ्रंट और रियर कैमरे में CMOS इमेज सेंसर को शामिल किया गया है।
 
coolpad_dazen_note_3_gizmochina_2

उम्मीद की जा रही है कि Coolpad Dazen Note 3 में 3000mAh की बैटरी होगी। डिवाइस के व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर 360 डिग्री के फिंगर रोटेशन को सपोर्ट करेगा और यह तेजी से पहचान भी कर पाएगा।

इस डिवाइस के चीन में लॉन्च किए जाने के बारे में सबसे पहले जानकारी GizmoChina द्वारा दी गई। Coolpad Dazen ने अब तक हैंडसेट के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। चीन में इसकी कीमत CNY 899 (करीब 9,300 रुपये) है।

आपको बता दें कि Dazen, Qiku का सब-ब्रांड है। यह Qihu 360 Technology और Coolpad Group का ज्वाइंट वेंचर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  5. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  8. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  9. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »