Coolpad Cool Play 7C ऑनलाइन लिस्ट, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

कूलपैड कूल प्ले 7सी की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,300 रुपये) है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट का है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) में बेचा जाएगा।

Coolpad Cool Play 7C ऑनलाइन लिस्ट, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • कूल प्ले 7सी में 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) टीएफटी पैनल है
  • Coolpad Cool Play 7C में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
चीनी कंपनी कूलपैड का नया स्मार्टफोन है Coolpad Cool Play 7C। अहम खासियतों की बात करें तो Cool Play 7C में 18:9 टीएफटी पैनल और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। कीमत और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि Cool Play 7C हैंडसेट कंपनी के Cool Play 7 का कमज़ोर वेरिएंट है जिसे इस साल जुलाई में ही चीन में ऑनलाइन लिस्ट किया गया था। Cool Play 7 में आपको 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले नॉच से लैस पैनल और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
 

Coolpad Cool Play 7C की कीमत और उपलब्धता

कूलपैड कूल प्ले 7सी की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,300 रुपये) है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट का है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 799 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) में बेचा जाएगा। घरेलू मार्केट में इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह ऑरोरा ब्लू, डायमंड ब्लैक और रूबी रेड रंग में लिस्ट किया गया है।
 

Coolpad Cool Play 7C स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम कूलपैड कूल प्ले 7सी हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) टीएफटी पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी/ 32 जीबी  और 4 जीबी/ 64 जीबी। कैमरा सेटअप की बात करें तो Coolpad Cool Play 7C में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। चौंकाने वाली बात है कि ग्राफिक्स से बनी तस्वीरों में डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी 2,500 एमएएच की है। Coolpad Cool Play 7C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Cool Play 7C का डाइमेंशन 149.7x70.6x.6.5 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »