Coolpad Cool Play 6 में हैं दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

कूलपैड ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूल प्ले 6 लॉन्च कर दिया है। कूलपैड कूल प्ले 6 की कीमत 14,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था, और कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय बाज़ार के हिसाब से कस्टमाइज़ किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2017 19:22 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड ने भारत में अपना नया हाई-एंड स्मार्टफोन कूल प्ले 6 लॉन्च किया है
  • नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप व 4000 एमएएच की बैटरी है
  • फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और दिसंबर तक एंड्रॉयड 8.0 अपडेट मिलेगा
कूलपैड ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूल प्ले 6 लॉन्च कर दिया है। कूलपैड कूल प्ले 6 की कीमत 14,999 रुपये है। Coolpad Cool Play 6 स्मार्टफोन को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था, और कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय बाज़ार के हिसाब से कस्टमाइज़ किया गया है। एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलने वाले इस हैंडसेट की बिक्री सितंबर में गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में शुरू होगी।

कूलपैड कूल प्ले 6 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
नए कूलपैड स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधाारित कस्टम जर्नी यूआई पर चलता है। कंपनी का कहना है कि, फोन को दिसंबर 2017 तक एंड्रॉयड 8.0 अपडेट मिल जाएगा। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। कूलपैड कूल प्ले 6 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। डुअल सिम फोन, हाइब्रिड सेटअप के साथ आता है।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)
Advertisement

कूलपैड कूल प्ले 6 में रियर पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, जो अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन, डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। और एचडीआर व 4के वीडियो सपोर्ट करते हैं। फोन के फ्रंट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो कूल प्ले 6 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। और कूलपैड का दावा है कि सॉफ्टवेयर को इस हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया है कि बैटरी लंबे समय तक चले।


Advertisement
कूलपैड कूल प्ले 6 को लॉन्च करते समय, कंपनी के भारत में प्रमुख ने यह भी ऐलान किया कि दीवाली के समय देश में कूलपैड एस1 चार्जर और हार्मन/कार्डन ऑडियो एनहेंसमेंट भी लाया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि देशभर के 8 राज़्यों में 3000 से ज़्यादा मल्टी-ब्रांड स्टोर पर कंपनी के प्रोडक्ट ऑफलाइन मौज़ूद हैं और इसकी योज़ना अगले साल 18 राज़्यों में विस्तार की है। कंपनी का दावा है कि 8,000 रुपये से कम कैटेगरी वाले फोन की बात करें तो अमेज़न पर कंपनी का 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Advertisement

कूलपैड के ग्लोबल सीईओ जेम्स डू ने कहा कि, कंपनी अगले छह महीनों के अंदर कम से कम 5 शहरों में एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रही है। इन फोन का निर्माण कंपनी के 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत वीडियोकॉन के औरंगाबाद प्लांट में किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Decent battery life
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Average camera performance
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.