Coolpad Cool 20 Pro 1 दिसंबर को होगा लॉन्‍च, सामने आए फीचर्स

कूलपैड कूल 20 प्रो में 6.59-इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें ड्यूड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इस फोन में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की ताकत मिलने वाली है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 16:41 IST
ख़ास बातें
  • चीनी सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट से इस फोन की कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं
  • कूलपैड की यह डिवाइस एक बजट स्मार्टफोन है, जो चीन में लॉन्‍च हो रही है
  • बाकी देशों में इसकी एंट्री कब होगी, इस पर कंपनी ने कुछ नहीं बताया है

रियर कैमरों को स्‍क्‍वॉयर मॉड्यूल के ऊपर L-आकार के पैटर्न में फ‍िट किया गया है।

स्‍मार्टफोन मेकर Coolpad ने इस साल मई में, कूलपैड COOL 20 नाम से एक डिवाइस लॉन्‍च की थी। अब करीब छह महीने बाद यानी साल के आखिर में ये ब्रैंड इस डिवाइस के एक बेहतर वर्जन कूलपैड COOL 20 प्रो को लॉन्‍च करने जा रहा है, जिसकी लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म हो गई है। कूलपैड ने बताया है कि वह एक दिसंबर को चीन में कूलपैड COOL  20 प्रो लॉन्च करने जा रही है। एक कॉन्‍फ्रेंस में इस फोन को अनवील किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्‍थानीय समय के मुताबिक शाम सात बजे से शुरू होगा। इस डिवाइस के फीचर्स को लेकर कंपनी ने अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है, सिर्फ इतना बताया है कि फोन डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स से लैस होने वाला है। इसके बावजूद कुछ फीचर्स से पर्दा हट गया है।

चीनी सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट TENAA से इस फोन को लेकर कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, कूलपैड कूल 20 प्रो में 6.59-इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें ड्यूड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इस फोन में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की ताकत मिलने वाली है। 

हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेल्‍फी के लिए लगाया गया है। जो इमजेस सामने आई हैं, वो बताती हैं कि रियर कैमरों को स्‍क्‍वॉयर मॉड्यूल के ऊपर L-आकार के पैटर्न में फ‍िट किया गया है।

कूलपैड की यह डिवाइस एक बजट स्मार्टफोन है। ऐसे में इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की खूबियां भी दी गई हैं। फोन में 4400mAh की बैटरी मिलने वाली है। इस फोन की मोटाई 8.3mm और वजन करीब 193 ग्राम होगा। 
Advertisement

वैसे यह उम्‍मीद की जा सकती है कि फोन लॉन्‍च करने से पहले कूलपैड इस डिवाइस के कुछ और फीचर्स की जानकारी देगा। फोन चीन में तो लॉन्‍च हो रहा है, लेकिन बाकी देशों में इसकी एंट्री कब होगी, इस पर ना तो आधिकारिक तौर पर कुछ बताया गया है और ना ही इंडस्‍ट्री के सूत्रों से जानकारी मिल रही है। 
Advertisement

कूलपैड की पिछली डिवाइस को चीन में अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला था। अब प्रो वैरिएंट के साथ कंपनी फीचर्स के दम पर यूजर्स को लुभाना चाहती है और उसे उम्‍मीद है कि पिछली डिवाइस की तरह ही लोग इस फोन को भी हाथोंहाथ आजमाएंगे।  


Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.