Coolpad Cool 2 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 5.7 इंच का डिस्प्ले और डुअल कैमरे

CoolPad और LeEco की साझेदारी में Coolpad Cool 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। साल 2016 में लीको ने कूलपैड में सबसे बड़ी साझेदारी हासिल की थी।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2018 13:04 IST
ख़ास बातें
  • CoolPad और LeEco की साझेदारी में Coolpad Cool 2 से उठा पर्दा
  • इससे पहले Cool 1 Dual हैंडसेट आ चुका है भारत
  • CoolPad Cool 2 स्मार्टफोन के ख़ास फीचर फेस अनलॉक, वॉटर रेसिस्टेंट

Coolpad Cool 2 स्मार्टफोन से उठा पर्दा

CoolPad और LeEco की साझेदारी में Coolpad Cool 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। साल 2016 में लीको ने कूलपैड में सबसे बड़ी साझेदारी हासिल की थी। दोनों चीनी निर्माता इससे पहले  Cool 1 Dual लॉन्च कर चुके हैं। अब CoolPad Cool 2  से चीन में पर्दा उठा है और इसके भारत आने की भी काफी उम्मीदें हैं। CoolPad Cool 2 स्मार्टफोन के ख़ास फीचर की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, वॉटर रेसिस्टेंट और 4 जीबी रैम होंगे।

ध्यान रहे, कूल 1 को लेकर ऐलान चीनी सोशल साइट वीबो पर किया गया था लेकिन इसकी भारत में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। भारत में CoolPad Cool 1 Dual  को दो वेरिएंट में उतारा गया था। इसमें 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट शामिल था। दोनों की कीमत 13,999 रुपये थी। Cool 2 को लेकर कहा जा रहा है कि यह देश में एक मिड-रेंज सेगमेंट में दस्तक देगा।
Advertisement
 

CoolPad Cool 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला CoolPad Cool 2 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है, जिसके टॉप पर यूआई दिया गया है। हैंडसेट में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा भी है। CoolPad Cool 2 में काम करता है मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 4 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Cool 2 के बैक में 13 + 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी और सेकेंड्री कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है, जिसे बढ़ाया जाना संभव है। CoolPad Cool 2 4जी वीओएलटीई, हेडफोन जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आया है। फोन को पावर देती है 3200 एमएएचकी बैटरी। डिज़ाइन पर जाएं तो CoolPad Cool 2 दिखने में पारंपरिक लगता है, इसमें नॉच और फुल स्क्रीन डिस्प्ले नहीं है। स्मार्टफोन में मेटल बॉडी इस्तेमाल की गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0 Nougat

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.