कूलपैड कूल 1 डुअल, जियोनी एम2017 और अन्य स्मार्टफोन जो इस हफ्ते हुए लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2016 10:15 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल 1 डुअल के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
  • लाइफ वाटर 3 में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है
  • जियोनी एम2017 में 3500 एमएएच की दो बैटरी है
साल के आखिरी हफ्ते में  कौन-कौन से नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च? कूलपैड और लेईको की साझेदारी में अपना तीसरा स्मार्टफोन कूलपैड 1 डुअल लॉन्च कर दिया। 7000 एमएएच की बैटरी के साथ जियोनी ने 1,66,000 रुपये वाला प्रीमियम हैंडसेट पेश किया। हम आपको बताएंगे इस हफ्ते लॉन्च हुए सभी बड़े स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में।

कूलपैड कूल 1 डुअल
कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जो सिर्फ ऑनलाइन स्टोर में मिलेगा। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। यह सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल में दो सिम (नैनो + नैनो) इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कूलपैड कूल1 डुअल में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

लाइफ वाटर 3
रिलायंस रिटेल ने अपने लाइफ ब्रांड के तहत एक और 4जी स्मार्टफोन वाटर 3 लॉन्च कर दिया है। लाइफ वाटर 3 स्मार्टफोन की कीमत 6,599 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और इसके साथ रिलायंस जिो का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर भी मिलेगा।
Advertisement
 

लाइफ वाटर 3 में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम एमएसएम8939 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो ए405 3डी जीपीयू  और 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। वाटर 3 में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा भी है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। लाइफ वाटर 3 एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। यह एक हाइब्रिड डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

स्वाइप कनेक्ट 4जी
Advertisement
स्वाइप कनेक्ट 4जी की कीमत 2,799 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर में मिलेगा और एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर उपलब्ध है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।
 

स्वाइप कनेक्ट 4जी में 4 इंच (800 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कनेक्ट 4जी  में 512 एमबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सल है। कनेक्ट 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

जियोनी एम2017
जियोनी ने एम सीरीज़ में आधिकारिक तौर पर अपना नया स्मार्टफोन एम2017 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 चीनी युआन (करीब 68,400 रुपये) से शुरु होती है। टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 चीनी युआन (करीब 1,66,000 रुपये) है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की सबसे ख़ास बात है 7000 एमएएच की बैटरी। जियोनी एम2017 में 3500 एमएएच की दो बैटरी दी गईं हैं। बैटरी क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन से 25.89 घंटे तक का टॉक टाइम और 915.42 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।
 

इस फोन में 2560 x 1440 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 5.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जो कर्व्ड किनारे, सैफायर ग्लास और 518 स्क्रीन डेनसिटी के साथ आता है। इस फोन में 1.95 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम है। यह फोन 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं मिलेगा। जियोनी के इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। बात करें कैमरे की तो, जियोनी एम2017 में 2 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट शूटर है। एम2017 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।  

असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई पेश किया है। असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई की कीमत 6,999 रुपये है और इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है।
 

असूस ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई (ज़ेडबी450केएल) में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854×480 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम 1 जीबी है और स्टोरेज 8 जीबी। यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शैलो पर आधारित नए असूस ज़ेनयूआई पर चलेगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरा ऐप में लो-लाइट, एचडीआर, इनहांस्ड ब्यूटिफिकेशन मोड भी दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो  कॉल के लिए आपके पास 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2,070 एमएएच की बैटरी।

लाइफ एफ1एस
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड ने एक और स्मार्टफोन पेश किया है। यह हैंडसेट ब्रांड के फ्यूचर वन सीरीज़ का है- लाइफ एफ1एस। स्मार्टफोन की कीमत 10,099 रुपये है।
 

डुअल सिम (नैनो-सिम) लाइफ एफ1एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग कॉनकोर ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 423 पीपीआई है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। साथ में मौज़द होगा 3 जीबी रैम। लाइफ एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ध्यान रहे कि सिर्फ एक सिम स्लॉट 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।

लाइफ विंड 7एस
रिलायंस रिटेल ने विंड सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन विंड 7एस लॉन्च किया है। लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च हुए विंड 7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। लाइफ विंड 7एस की कीमत 5,699 रुपये है।
 

लाइफ विंड 7एस में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। विंड 7एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2250 एमएएच की लीथियम आयन बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , smartphone, android, mobile, coolpad 1 dual, lyf f1s, gionee m 2017
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.