स्वाइप ने 2,799 रुपये में लॉन्च किया नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन

स्वाइप ने 2,799 रुपये में लॉन्च किया नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलोज़ीज ने हाल ही में अपना किफ़ायती 4जी स्मार्टफोन एलीट स्टार लॉन्च किया था। अब कंपनी ने कनेक्ट सीरीज़ में नया कनेक्ट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप कनेक्ट 4जी की कीमत 2,799 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर में मिलेगा और एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर उपलब्ध है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

स्वाइप कनेक्ट 4जी में 4 इंच (800 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कनेक्ट 4जी  में 512 एमबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सल है। कनेक्ट 4जी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो के अलावा 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा1.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »