CMF Phone 1 में हो सकती है रिमूवेबल बैक प्लेट, कस्टमाइजेशन के ज्यादा विकल्प

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • इसमें बैक प्लेट को बदलने का भी विकल्प मिल सकता है
  • यह विकल्प पुराने मोबाइल फोन्स में होता था और यह PlayStation 5 में भी है
  • CMF Phone 1 में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली Nothing के सब-ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन अगले महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। CMF Phone 1 में रिमूवेबल बैक प्लेट हो सकती है। इसके रियर में स्क्रू जैसा डिजाइन एलिमेंट होगा जिससे कस्टमाइजेशन के विकल्प बढ़ सकते हैं। 

CMF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक पोस्ट में CMF Phone 1 का एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्रू को दिए गए स्क्रूड्राइवर से खोला जा रहा है। इस स्क्रूड्राइवर का इस्तेमाल SIM इंजेक्टर टूल के तौर पर भी किया जा सकता है। इससे रिमूवेबल बैक प्लेट होने का संकेत मिल रहा है। इससे इस स्मार्टफोन में कस्टमाइजेशन बढ़ सकता है। इसमें बैक प्लेट को बदलने का भी विकल्प मिल सकता है। यह विकल्प पुराने मोबाइल फोन्स में होता था और यह PlayStation 5 में भी है। Nothing की ओर से पोस्ट किए गए एक अलग वीडियो में एक कम्युनिटी मेंबर ने CMF Phone 1 पर प्रतिक्रिया में कहा है कि यूजर्स को इस स्मार्टफोन की बैक प्लेट को 3D प्रिंट करने की सुविधा भी मिल सकती है। 

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह रिमूवेबल बैक प्लेट केवल दिखने के लिए होगी या इससे स्मार्टफोन की बैटरी और कंपोनेंट्स तक एक्सेस भी मिलेगा। CMF Phone 1 में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 हो सकता है। इसमें 128 GB और 256 GB के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

CMF की Watch Pro 2 को भी इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश की गई CMF Watch Pro की जगह लेगी। CMF ने इस स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। CMF Watch Pro की तुलना में इसमें अपग्रेड हो सकते हैं। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर एक स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर D398 के साथ देखा गया है। यह CMF Watch Pro 2 हो सकती है। इस स्मार्टवॉच के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.