Celkon लाया 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Millennia Xplore

Celkon लाया 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Millennia Xplore
विज्ञापन
अपने मिलेनिया (Millennia) पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए सेलकॉन (Celkon) ने भारत में मिलेनिया एक्सप्लोर (Millennia Xplore) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। प्रमोशनल ऑफर के तौर पर कंपनी हैंडसेट के साथ मुफ्त स्मार्ट कवर भी देगी।

सेलकॉन मिलेनिया एक्सप्लोर (Celkon Millennia Xplore) स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। अन्य खूबियों में स्क्रीन पर दो बार टैप करके उसे एक्टिव करना और स्क्रीन पर खास पैटर्न में ऊंगलियां चलाकर किसी ऐप को खोलना शामिल हैं।

Celkon Millennia Xplore एक डुअल सिम फोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) डिस्प्ले मौजूद है। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) का इस्तेमाल किया गया है, साथ में है 1GB का रैम (RAM)। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। Millennia Xplore की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

Celkon के Millennia Xplore स्मार्टफोन में 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और GPS कनेक्टिविटी फीचर मौजूद है। हैंडसेट में 2000mAh की बैटरी है। यह ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »