5 इंच डिस्प्ले वाला Celkon Millennia ME Q54+ लॉन्च, कीमत 5,399 रुपये

5 इंच डिस्प्ले वाला Celkon Millennia ME Q54+ लॉन्च, कीमत 5,399 रुपये
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि Celkon ने अपने Millennia ME Q54 हैंडसेट के अपग्रेडेड वर्जन Millennia ME Q54+ को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है, जहां पर यह डिस्काउंट रेट में 5,399 रुपये में उपलब्ध है। वैसे, फोन की कीमत 5,829 रुपये रखी गई है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Celkon Millennia ME Q54+ एक डुअल सिम (GSM+GSM) डिवाइस है। यह Android 4.4 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में 5 इंच का (480x854 pixels) FWVGA IPS डिस्प्ले है। यह 1.2GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड की जानकारी नहीं) पर चलेगा, जिसके साथ है 1जीबी का रैम।

हैंडसेट 8जीबी की इनबिल्ट की स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Celkon Millennia ME Q54+ में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में है एलईडी फ्लैश। वैसे, फोन का फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्स का ही है।

Celkon Millennia ME Q54+ में 3जी के अलावा GPRS/ EDGE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो, GPS और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।

Celkon Millennia ME Q54+ में 2000 mAh की बैटरी है। लिस्टिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह 2जी नेटवर्क पर 30 घंटे और 3जी पर 12 घंटे का टॉक टाइम देती है। डिवाइस का डाइमेंशन 168x83x8.5mm है और वजन 105 ग्राम। हैंडसेट का व्हाइट वेरिएंट Homeshop 18 की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  3. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  5. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  6. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  7. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  10. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »