BSNL ने लॉन्च किए 3 नए प्लान, मिलेगा 500GB तक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

BSNL के 299 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान का नाम 100GB CUL है और जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस प्लान में आपको 100 जीबी डेटा 10Mbps की स्पीड में प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 फरवरी 2021 11:26 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 299 रुपये के प्लान में मिलेगा 100 जीबी डेटा
  • बीएसएनएल के 555 रुपये के प्लान में मिलेगा 500 जीबी डेटा
  • 1 मार्च से लागू होंगे तीनों प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कथित रूप से तीन नए DSL ब्रॉडबैंड प्लान्स को पेश किया। इन प्लान्स में 299 रुपये, 399 रुपये और 555 रुपये के विकल्प को शामिल किया गया है। इन प्लान्स में 10Mbps की स्पीड प्राप्त होगी और यह प्लान 1 मार्च से रोलआउट किए जाएंगे। यह DSL ब्रॉडबैंड प्लान BSNL के भारत फाइबर प्लान्स की तुलना में कम स्पीड प्रदान करते हैं। इन प्लान्स में आपको क्रमश: 100GB, 200GB और 500GB FUP लिमिट प्राप्त होती है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर और कम हो जाती है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL के 299 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान का नाम 100GB CUL है और जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस प्लान में 100 जीबी डेटा 10Mbps की स्पीड में प्राप्त होता है। वहीं, 100 जीबी की लिमिट खत्म होने के बाद इस डेटा की स्पीड घटकर 2Mbps हो जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लान केवल 6 महीने तक के लिए ही उपलब्ध रहेगा, जिसके बाद यूज़र्स को 399 रुपये के प्लान की तरफ स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यह अंडमान निकोबार को छोड़कर सभी सर्कल्स में उपलब्ध होगा।

200GB CUL की कीमत 399 रुपये है, जिसमें 200GB डेटा 10Mbps  की स्पीड पर प्राप्त होता है, वहीं, 200 जीबी की लिमिट खत्म होने के बाद इस डेटा की स्पीड घटकर 2Mbps हो जाती है। अंत में 500 रुपये के DSL ब्रॉडबैंड में 500GB डेटा 10Mbps की स्पीड पर प्राप्त होता है, वहीं, 500 जीबी की लिमिट खत्म होने के बाद डेटा की स्पीड घटकर 2Mbps हो जाती है।

तीनों ही प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ आते हैं और यूज़र्स को 299 रुपये और 399 रुपये के प्लान के लिए 500 रुपये तक की सिक्योरिटी डिपॉजिट करनी होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 299 रुपये और 555 डीएसएल ब्रॉडबैंड प्लान नए और मौजूदा दोनों ही तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा BSNL अपने कुछ प्लान्स 5.5 महीनों, 10.5 महीनों, 20.5 महीनों और 30.5 महीनों के लिए ऑफर करती है। जैसे कि हमने बताया यह तीनों प्लान 1 मार्च से लाइव होने वाले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL Broadband Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.