Apple को कोर्ट से झटका, अब iPhone में बिना App Store के भी इंस्टॉल होंगे ऐप्स!

Apple को साइडलोडिंग की सुविधा भी देनी होगी, जिससे यूजर्स सीधे वेबसाइट या अन्य सोर्स से ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर पाएंगे, जैसा कि Android डिवाइसेज में संभव है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 12:43 IST
ख़ास बातें
  • ब्राजील की एक फेडरल कोर्ट ने Apple को आदेश दिया है
  • iOS डिवाइसेज पर थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स और साइडलोडिंग की अनुमति देनी होगी
  • कोर्ट ने कंपनी को इसके लिए 90 दिनों का समय दिया है

Photo Credit: Apple

ब्राजील की एक फेडरल कोर्ट ने Apple को आदेश दिया है कि वह iOS डिवाइसों पर थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स और साइडलोडिंग की अनुमति दे। कोर्ट ने कंपनी को इसके लिए 90 दिनों का समय दिया है, अन्यथा उसे $40,000 (करीब 34.83 लाख रुपये) से अधिक का दैनिक जुर्माना देना होगा। कोर्ट का यह मनना भी है कि कंपनी iOS प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा को सीमित करने के लिए सख्त नियंत्रण रखती है, जिससे अन्य ऐप डेवलपर्स को नुकसान होता है। इसी कारण Administrative Council for Economic Defense (Cade) ने कंपनी पर इन-ऐप परचेज से जुड़े प्रतिबंधों को हटाने और वैकल्पिक पेमेंट सिस्टम को अनुमति देने के आदेश दिए थे।

यह फैसला फेडरल रीजनल कोर्ट के जज पाब्लो जुनिगा ने सुनाया, जिन्होंने ब्राजील के एंटीट्रस्ट रेगुलेटर CADE द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया है। CADE, जो ब्राजील के न्याय मंत्रालय के तहत काम करता है, ने Apple पर आरोप लगाया था कि वह iOS ऐप मार्केट में प्रतिस्पर्धा को दबा रहा है।
Advertisement

ब्राजील के पब्लिकेशन वेलोर इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, Apple पहले ही अन्य देशों में ऐसे नियमों का पालन कर चुका है और इससे कंपनी के बिजनेस मॉडल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। ब्राजील में Apple के खिलाफ यह मामला 2022 में Mercado Livre नाम की ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा दायर की गई शिकायत से शुरू हुआ था। कंपनी का आरोप था कि Apple डेवलपर्स को अपने ही पेमेंट सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर कर रही थी, जिससे उसकी मार्केट पोजिशन को अनुचित लाभ मिल रहा था।

9to5Mac के मुताबिक, Apple को अब iOS पर थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स को ऑपरेट करने की अनुमति देनी होगी, जिससे यूजर्स केवल App Store तक सीमित नहीं रहेंगे और अन्य स्टोर्स से भी ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, कंपनी को साइडलोडिंग की सुविधा भी देनी होगी, जिससे यूजर्स सीधे वेबसाइट या अन्य सोर्स से ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर पाएंगे, जैसा कि Android डिवाइसेज में संभव है। साथ ही, Apple को अपने इन-ऐप पेमेंट सिस्टम के बजाय ऑप्शनल पेमेंट ऑप्शन की अनुमति देनी होगी, जिससे डेवलपर्स अन्य पेमेंट गेटवे का उपयोग कर सकेंगे और Apple के कमीशन से बच पाएंगे।
Advertisement

Apple ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है और कहा है कि CADE द्वारा प्रस्तावित बदलाव यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरे में डाल सकते हैं। कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है।
Advertisement

Apple पहले ही यूरोपीय संघ (EU) में Digital Markets Act (DMA) के तहत iOS 17.4 अपडेट में बदलाव कर चुका है, जिससे यूरोपीय यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स का उपयोग करने की सुविधा मिली। अब ब्राजील EU के बाद दूसरा बड़ा बाजार बन सकता है, जहां Apple को अपने बंद इकोसिस्टम को खोलना पड़ेगा। इससे अन्य देशों में भी इसी तरह के बदलाव की संभावना बढ़ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Brazil, Apple Sideloading
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.