ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में कटौती

ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में कटौती
विज्ञापन
ब्लैकबेरी ने मंगलवार को अपने प्रिव एंड्रॉयड स्लाइडर स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया। यह अब 649 डॉलर (करीब 43,000 रुपये) में मिलेगा, यानी लॉन्च कीमत से 50 डॉलर कम। याद रहे कि इससे पहले ब्लैकबेरी प्रिव की अमेरिका में कीमत 699 डॉलर थी।

उम्मीद है कि कनाडा की यह कंपनी ऐसा ही ऐलान भारतीय मार्केट के लिए भी करेगी। भारत में ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन फिलहाल 62,990 रुपये में मिल रहा है।

ब्लैकबेरी ने कीमत में कटौती की पुष्टि ब्लॉग पोस्ट के जरिए की। कंपनी ने बताया है कि नई कीमतें फिलहाल फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, नीदरलैंड्स, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में लागू होगी।


याद दिला दें कि ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले साल अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। और इसकी बिक्री अमेरिका व कनाडा में पिछले साल नवंबर महीने में शुरू हुई। अमेरिका में ब्लैकबेरी प्रिव की कीमत 699 डॉलर है।

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 540 पीपीआई। इसमें ग्लब मोड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी ने हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एड्रेनो 418 जीपीयू का इस्तेमाल किया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी एक्सपेंशन (2 टीबी तक) स्लॉट भी मौजूद है। स्मार्टफोन का 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, पीडीएफ, डुअल-एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से यूज़र एचडी वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे।

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो ब्लैकबेरी प्रिव 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर, गायरोस्कोप और कई अन्य सेंसर से लैस है। हैंडसेट में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  2. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  4. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  5. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  6. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  7. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  8. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  9. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  10. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »