ब्लैकबेरी 'हैम्बर्ग' एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 मई 2016 16:04 IST
पिछले कुछ महीनों से ब्लैकबेरी द्वारा दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाए जाने की खबरें आती रही हैं। अप्रैल महीने में ब्लैकबेरी 'हैम्बर्ग' और ब्लैकबेरी 'रोम' कोडनेम वाले दो हैंडसेट के कुछ रेंडर इमेज लीक हुए थे। अब ब्लैकबेरी 'हैम्बर्ग' स्मार्टफोन को जीएफएक्सबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।  बेंचमार्क लिस्टिंग की जानकारी क्रैकबेरी वेबसाइट द्वारा दी गई है।

लिस्टिंग के मुताबिक, ब्लैकबेरी के इस एंड्रॉयड हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर और 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। इसमें 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का खुलासा हुआ है।
 

लिस्टिंग में हैंडसेट का मॉडल नंबर एसटीएच100-एक्स है और यह एंड्रॉयड 6.0.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। फिलहाल ब्लैकबेरी के इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इसके मिडरेंज वाला स्मार्टफोन होने की संभावना प्रबल है।

दरअसल, ब्लैकबेरी के सीईओ जॉन चेन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कनाडा की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस साल दो और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश करेगी जो मिडरेंज सेगमेंट के होंगे
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  2. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi और BSNL मिलाएगी हाथ! Jio, Airtel से मुकाबला करने शेयर करेंगे टॉवर, स्पेक्ट्रम
  2. बिना बैटरी वाली स्मार्टवॉच! शरीर की गर्मी से चलेगी, जल्द हो सकती है लॉन्च
  3. Jio का सबसे बड़ा धमाका! 500 रुपये में 12 OTT, फ्री Jiohotstar, Prime Video, 2GB डेली, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग वाला प्लान!
  4. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  5. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  6. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  7. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  8. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  10. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.