ब्लैकबेरी के दो नए एंड्रॉयड फोन की तस्वीरें हुईं लीक

ब्लैकबेरी के दो नए एंड्रॉयड फोन की तस्वीरें हुईं लीक
विज्ञापन
ब्लैकबेरी ने पिछले साल अपना पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्लैकबेरी प्रिव लॉन्च किया था। यह एंड्रॉयड फोन फिजिकल स्लाइडर कीबोर्ड से लैस था। इस डिवाइस को दुनिया भर में खासा पसंद किया गया। भारत में कंपनी ने इस फोन को कम कीमत में लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने भविष्य में मिड-रेज सेगमेंट में दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस पेश करने का भी ऐलान किया था।

पिछले साल ब्लैकबेरी 'वियना' हैंडसेट की तस्वीरें सार्वजनिक रूप से इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। अब नई खबरों के मुताबिक, ब्लैकबेरी जिन दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम कर रही है उनके कोडनेम ब्लैकबेरी 'हैम्बर्ग' और ब्लैकबेरी 'रोम' हैं। इन हैंडसेट की कुछ रेंडर तस्वीरें बेरीलिंक (वाया जीएसएमअरीना) भी लीक हुई हैं।
 

लीक हुई रेंडर तस्वीरों में ब्लैकबेरी 'रोम' देखने में ब्लैकबेरी 'वियना' की तरह ही लगता है। इस फोन के डिस्प्ले के नीचे एक फिजिकल कीबोर्ड के साथ आने की उम्मीद है। ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की तरह ही इस फोन में फिजिकल कीबोर्ड के नीचे एक स्पीकर दिया गया है। डिवाइस के कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले के साथ आने की खबर है। लेकिन, फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

एक दूसरी लीक तस्वीर में ब्लैकबेरी 'हैम्बर्ग' और ब्लैकबेरी 'रोम' डिवाइस दिखने का दावा किया गया है। ब्लैकबेरी 'हैम्बर्ग' रेंडर तस्वीर में डिस्प्ले के ऊपर ब्लैकबेरी का लेटेस्ट लोगो देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर में बायीं तरफ पॉवर बटन और दायीं तरफ वॉल्यूम बटन होने का दावा भी किया गया है। इस फोन की लीक रेंडर तस्वीर में फिजिकल बोर्ड नहीं दिख रहा है, इसलिए यह भी 'प्रिव' की तरह एक स्लाइडर फोन हो सकता है।

कथित ब्लैकबेरी 'हैम्बर्ग' में डिस्प्ले के नीचे एक बड़े स्पीकर के साथ एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। फोन के 2016 के दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन को 400 डॉलर के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »