ब्लैकबेरी का तीसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन डीटेक60 लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2016 18:48 IST
ख़ास बातें
  • यह ब्लैकबेरी द्वारा बनाया गया आखिरी स्मार्टफोन है
  • इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है
  • ब्लैकबेरी डीटेक60 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
कनाडा की टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लैकबेरी ने अपना तीसरा एंड्रॉयड फोन मंगलवार को लॉन्च कर दिया। इसे ब्लैकबेरी डीटेक60 के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने इसके बारे में दुनिया के सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन होने का दावा किया है। अच्छी बात यह है कि यह ऐप्पल के आईफोन 7 और गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन की तुलना में सस्ता है। इसकी कीमत 499 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) है।  

गौर करने वाली बात है कि यह कंपनी द्वारा बनाया गया आखिरी स्मार्टफोन होगा। याद रहे कि ब्लैकबेरी ने पिछले महीने ही बताया था कि वह अब स्मार्टफोन निर्माण का काम खुद नहीं करेगी। अब वह सिर्फ सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करेगी। नए हैंडसेट पर ब्लैकबेरी के सीओओ मार्टी बियर्ड ने कहा, "यह हमारा फोन है। इसकी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से हमारी है।"

अब बात ब्लैकबेरी डीटेके60 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 534 पीपीआई है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 4 जीबी रैम के साथ आने वाले इस मेटल बॉडी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग के लिए क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करती है।
Advertisement

इस फोन का डाइमेंशन 153.9x75.4x7 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमे वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3जी और 4जी जैसे सपोर्ट हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, BlackBerry DTEK 60, Android, Smartphone, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.