22000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें अन्य फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 22,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी। दावा किया गया है कि बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 21:16 IST
ख़ास बातें
  • Doogee V Max की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 22,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी
  • दावा किया गया है कि यह 6-10 दिनों का बैकअप और 100 घंटों की कॉलिंग देगा

यदि लीक सच होता है तो Doogee V Max सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन जाएगा

Photo Credit: GSMArena

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Doogee अपने मजबूत और विशाल बैटरी पैक से लैस डिवाइस के लिए जानी जाती है और अब, लेटेस्ट रिपोर्ट के दावे को सच मानें तो, Doogee अगले महीने तक कई नए मजबूत फोन, टैबलेट और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिनमें से एक फोन 22,000mAh बैटरी से लैस होगा। जी हां, आपने सही पढ़ा। यदि ऐसा सच होता है, तो यह किसी भी मोबाइल फोन में मिलने वाला सबसे ज्यादा क्षमता का बैटरी पैक होगा। रिपोर्ट में इस अपकमिंग फोन की तस्वीरें और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है।

GSMArena ने Doogee V Max की तस्वीरें और कई स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस अपकमिंग फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल बैटरी पैक होगा। इस स्मार्टफोन में 22,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी। दावा किया गया है कि बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट करेगी, जो इतनी विशाल बैटरी के लिए कहीं न कहीं बहुत कम प्रतीत होता है। हालांकि, रिपोर्ट का कहना है कि फुल चार्ज होने पर यह "आम उपयोग" के साथ 6-10 दिनों का कुल बैकअप, 100 घंटों की कॉलिंग और 64 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम होगा।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया गया है, जैसे स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.58-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया जा सकता है, जिसे 12GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इस स्टोरेज को TF कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। स्मार्टफोन Android 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आ सकता है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Doogee V Max स्मार्टफोन में 108MP प्राइमरी (सैमसंग S5KHM2SP03), 20MP नाइट विजन (सोनी IMX350) और 16MP अल्ट्रावाइड यूनिट से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 32MP सेल्फी कैमरा (Sony IMX616, 90° FOV) होने का दावा भी किया गया है, जिसे नॉच में फिट किया जाएगा।
Advertisement

वहीं, तस्वीरों से पता चलता है कि इसके बैक पैनल में लेदर के समान फिनिश होगी और इसका डिजाइन पूरी तरह से पिछले साल लॉन्च हुए एक वर्टू (Vertu) फोन से प्रेरित होगा।
Advertisement

Doogee V Max की कुल मोटाई 27.3mm बताई गई है। हालांकि, भार की जानकारी इस रिपोर्ट में मौजूद नहीं थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.