• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Android, iOS की होगी छुट्टी, भारत ने बनाया खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS! जानें फीचर्स

Android, iOS की होगी छुट्टी, भारत ने बनाया खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS! जानें फीचर्स

आईटी मिनिस्ट्री की ओर से मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र पाल ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में BharOS की टेस्टिंग की शुरुआत की।

Android, iOS की होगी छुट्टी, भारत ने बनाया खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS! जानें फीचर्स

Photo Credit: Twitter/IT Minister Ashwini Vaishnav

IT मिनिस्ट्री की ओर से मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र पाल ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में BharOS की टेस्टिंग की शुरुआत की।

ख़ास बातें
  • भारOS को स्टार्टअप जैन्डके ऑपरेशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है
  • इससे मोबाइल फोन या डिवाइस में सिक्योरिटी पैच लगातार मिलते रहते हैं
  • OS को यूजर्स की निजता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए डेवलप किया गया
विज्ञापन
भारत ने अपने स्वयं के ऑपरेटिंग सिस्टम भारओएस (BharOS) को लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। यानि कि आने वाले समय में अब भारतवासियों को Android या iOS के भरोसे रहने की जरूरत नहीं होगा। BharOS पूरी तरह से स्वेदशी ऑपरेटिंग सिस्टम होगा जिसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। कैसा होगा BharOS और कैसे होंगे इसके फीचर्स, हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

आईटी मिनिस्ट्री की ओर से मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र पाल ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में BharOS की टेस्टिंग की शुरुआत की। भारओएस भारत सरकार की ओर से पेश किया गया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे देशवासियों की निजता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए डेवलप किया गया है। इस मोबाइल ओएस की तैयारी सरकार ने साल की शुरुआत में ही कर दी थी। खास बात है कि इसको एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। भारओएस के साथ कोई भी डिफॉल्ट ऐप नहीं आती है। यानि कि यूजर्स को यह इस बात की सहूलियत देता है कि इस ओएस के साथ वे केवल उन्हीं ऐप्स को इस्तेमाल कर पाएंगे जिन्हें वे इस्तेमाल करना चाहते हैं। ओएस के साथ पहले से कोई ऐप नहीं आती है। इसके बारे में आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी जानकारी दी। 

BharOS में यूजर्स को इस बात की पूरी आजादी होगी कि वे किस ऐप को क्या परमिशन दें। साथ ही सिस्टम किसी भी ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को फोर्स नहीं करेगा। इसे Native Over The Air (NOTA) के साथ पेश किया गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को डेवलप करने वाले स्टार्टअप की ओर से कहा गया है कि ओएस की मदद से डिवाइस की सिक्योरिटी को पूरी तरह से पक्का किया जाता है। 

भारOS को स्टार्टअप जैन्डके ऑपरेशन्स प्राइवेट लिमिटेड (JandKops) ने डेवलप किया है जिसके डायरेक्टर कार्तिक अय्यर हैं। उन्होंने इसके बारे में कहा कि NOTA अपडेट डिवाइस पर स्वयं ही डाउनलोड और अपडेट होते रहते हैं। इससे डिवाइस हमेशा ही OS के लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेटेड रहता है। इससे मोबाइल फोन या डिवाइस में सिक्योरिटी पैच लगातार मिलते रहते हैं और बग्स हमेशा ही फिक्स होते रहते हैं। हाल ही में आईआईटी मद्रास की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि भारOS ऐसे मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर लाया गया है जिसका आधार यूजर्स के भरोसे को बनाया गया है। इसमें यूजर को ज्यादा स्वतंत्रता दी जाएगी और वे केवल उन्हीं ऐप्स को इस्तेमाल कर सकने की आजादी पाएंगे जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BharOS, BharOS features, BharOS mobile operating system
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »