15,000 रुपये तक के बेहतरीन स्मार्टफोन

15,000 रुपये तक के बेहतरीन स्मार्टफोन
विज्ञापन
दिवाली के त्योहार में नई चीज़ों को बहुत अहमियत मिलती है और इन दिनों तो नए मोबाइल का सबसे ज्यादा बोलबाला है। चाहे आप लंबे समय से किसी गिफ्ट का इंतज़ार कर रहे हों या फिर अपने परिवार के किसी सदस्य को फोन गिफ्ट करने वाले हों, आपके पास आज की तारीख में कई विकल्प मौजूद हैं। हमने 5,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच के चुनिंदा फोन आपके लिए ढूंढ निकाले हैं। नीचे दिए गए सभी फोन बेहतरीन डिवाइस हैं। हमने उन्हीं फोन को चुना है जिनमें कम से कम 3जी सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा उन्हें हाल में ही लॉन्च किया गया है। रोचक बात यह भी है कि हमारे द्वारा चुने गए सारे फोन एंड्रॉयड फैमिली के हैं।

नीचे दिए गए सभी फोन पर नज़र डालें। इससे आपको अपने पसंद का फोन चुनने में आसानी होगी। फोन की रेटिंग के आधार पर आप हर डिवाइस की आपस में तुलना भी कर पाएंगे और यह फैसला भी कर सकेंगे कि आप कौन सा फोन खरीदना चाहते हैं।

1) यू यूनीक
यू यूनीक (रिव्यू), ऐसा फोन नहीं है जिसे पहली नज़र में शानदार कहा जाए। लेकिन आप वेल्यू फॉर मनी को ज्यादा तवज्जो देतें है तो यह हैंडसेट आपको निराश नहीं करेगा। बस कैमरे से ज्यादा उम्मीद ना पालें।

 

 

2) यू यूफोरिया
यू यूफोरिया (रिव्यू) अपनी ही कंपनी के यू यूनीक हैंडसेट से ज्यादा बेहतर है। टेस्टिंग के दौरान यूफोरिया के कैमरे की परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर रही। यह दिखने में भी थोड़ा बेहतर है।

 

 

3) इनफोकस एम530
इनफोकस एम530 (रिव्यू) को लेकर आप असमंजस की स्थिति में फंस सकते हैं। क्योंकि इसकी बैटरी लाइफ बेहद ही खराब है। दूसरी तरफ, डिज़ाइन और डिस्प्ले काफी अच्छा है और कैमरा व हैंडसेट की परफॉर्मेंस अपने प्राइस रेंज के दूसरे हैंडसेट से बहुत ज्यादा बेहतर है।

 

 

4) लेनेवो ए6000 प्लस
लेनेवो ए6000 प्लस (रिव्यू) को ऑल-राउंडर डिवाइस कहा जा सकता है। अगर आपकी नज़र बैटरी लाइफ पर है तो इस डिवाइस के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि, इसका कैमरा बेहद ही औसत है।

 

 

5) लेनेवो के3 नोट
लेनेवो के3 नोट (रिव्यू) को भी परफॉर्मेंस के हिसाब से ऑल-राउंडर डिवाइस बताया जा सकता है। इसे खरीदने पर आप एक अच्छा डिस्प्ले और डिज़ाइन वाला डिवाइस पाएंगें। हमें शिकायत इसके कैमरे और बैटरी लाइफ को लेकर है। अगर यह आपके बजट में है तो यह एक अच्छा विकल्प नज़र आता है।

 

 

6) कूलपैड नोट 3
कूलपैड नोट 3 (रिव्यू) के बारे में यही कहा जा सकता है कि यह बेहद ही शानदार तो नहीं है, लेकिन इस कीमत में यह अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसकी बैटरी लाइफ अच्छी है और कैमरा भी ठीक-ठाक काम करता है। फोन को इस लिस्ट में शामिल करने की मुख्य वजह है फिंगरप्रिंट स्कैनर का मौजूद होना है। इस फ़ीचर को लेकर मार्केट में उत्सुकता है। ऐसे में कई लोग कूलपैड नोट 3 को खरीदना पसंद करेंगे।

 

 

7) हुवावे हॉनर 4सी
अगर आप शानदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं तो हुवावे हॉनर 4सी (रिव्यू) एक बेहतरीन विकल्प है। औसत डिस्प्ले और भारत में इस्तेमाल रहे 4जी नेटवर्क के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होना, इन कारणों से यह हमारी पहली पसंद नहीं बन सका।

 

 

8) शाओमी एमआई 4आई
शाओमी एमआई 4आई (रिव्यू) हमारी सूची में मौजूद सबसे बढ़िया रेटिंग वाले स्मार्टफोन में से एक है। यह दिखने में अच्छा है। डिस्प्ले शानदार है। बैटरी लाइफ के साथ परफॉर्मेंस भी अच्छी है। और इसमें औसत से बेहतर कैमरा भी है।

 

 

9) मोटोरोला मोटो जी (जेन 3)
15,000 रुपये से कम कीमत में यू यूरेका प्लस और शाओमी एमआई 4आई के अलावा मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) (रिव्यू) सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाला हैंडसेट है। वाटर और डस्ट रेसिसटेंट होने के साथ इसकी बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस अच्छी है। हालांकि, डिस्प्ले व कैमरा और बेहतर हो सकते थे।

 

 

10) ज़ोलो ब्लैक
ज़ोलो ब्लैक (रिव्यू) अच्छी तरह से बनाया हुआ फोन है। इसमें आपको कई यूआई कस्टमाइजेशन मिलते हैं। इसकी परफॉर्मेंस भी भरोसेमंद है।

 

 

11) जियोनी मैराथन एम4
gionee marathon m4 front ndtv
जियोनी मैराथन एम4 (रिव्यू) ने रिव्यू के दौरान बैटरी रिकॉर्ड बनाया है। बैटरी के बारे में हम यही कहेंगे, यह चलती रही और चलती रही। इसका बिल्ट बढ़िया और सॉलिड है। कैमरा भी काफी अच्छा है।

 

 

इन हैंडसेट के अलावा आप शाओमी रेडमी 2 प्राइम (रिव्यू), इनफोकस एम330 (रिव्यू) और आसुस ज़ेनफोन लेज़र 2 (ज़ेडई550केएल) (रिव्यू) के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »