Asus ZenFone Zoom S भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन है 5000 एमएएच की बैटरी

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने गुरुवार को भारत में अपने असूस ज़ेनफोन ज़ूम एस हैंडसेट को लॉन्च किया। जानकारी मिली है कि यह मई महीने में लॉन्च किए गए असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम का भारतीय वर्ज़न है।

Asus ZenFone Zoom S भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन है 5000 एमएएच की बैटरी
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Zoom S की कीमत 26,999 रुपये है
  • असूस के इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत दो रियर कैमरे हैं
  • 5000 एमएएच की बैटरी भी फोन के ख़ास फ़ीचर में से एक है
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने गुरुवार को भारत में अपने असूस ज़ेनफोन ज़ूम एस हैंडसेट को लॉन्च किया। जानकारी मिली है कि यह मई महीने में लॉन्च किए गए असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम का भारतीय वर्ज़न है। Asus ZenFone Zoom S की कीमत 26,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। असूस के इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत दो रियर कैमरे हैं।

सबसे पहले हम असूस ज़ेनफोन ज़ूम एस के सबसे ख़ास फ़ीचर के बारे में बताएंगे। इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा (सोनी आईएमएक्स362 सेंसर और अपर्चर एफ/1.7 के साथ) और दूसरे 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे (2.3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम) के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा सेटअप में 25एमएम वाइड-एंगल मुख्य लेंस भी दिया गया है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स214 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 और एक स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर के साथ आता है।

इस फोन को कंपनी सबसे 'पतला और हल्का' स्मार्टफोन बता रही है। 5000 एमएएच की बैटरी भी फोन के ख़ास फ़ीचर में से एक है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.9 मिलीमीटर है जबकि वज़न 170 ग्राम है। पिछले ज़ेनफोन ज़ूम वेरिएंट की तरह ही ज़ेनफोन ज़ूम एस भी एक पावर बैंक की तरह काम कर सकता है और इससे दूसरे स्मार्टफोन चार्ज किए जा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Vivid and bright display
  • Good battery life
  • Quick autofocus, 4K video recording
  • Decent all-round performance
  • कमियां
  • Light metering and HDR issues
  • ZenUI feels cluttered
  • No Wi-Fi ac and NFC
  • Old-style navigation keys
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »