आसुस ज़ेनफोन सेल्फी, ज़ेनफोन ज़ूम को एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2016 11:52 IST
आसुस ने फरवरी महीने में अपने ग्राहकों से वादा किया था कि वह चुनिंदा ज़ेनफोन स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट जारी करेगी। इसकी शुरुआत अप्रैल से होगी। कंपनी ने अब आसुस ज़ेनफोन सेल्फी (ज़ेडडी551केएल) और आसुस ज़ेनफोन ज़ूम (ज़ेडएक्स551केएल) के लिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट जारी किया है।

पिछले महीने कंपनी ने ज़ेनफोन 2 लेज़र और ज़ेनफोन मैक्स स्मार्टफोन के लिए मार्शमैलो अपडेट रिलीज किया था।

आसुस ने अपडेट की जानकारी ज़ेनटॉक फोरम के जरिए दी। कंपनी ने बताया कि ज़ेनफोन सेल्फी और ज़ेनफोन ज़ूम के यूज़र को आधिकारिक वेबसाइट से अलग से फर्मवेयर अपडेट डाउनलोड करना पड़ेगा। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के अपग्रेड के साथ गूगल कैलेंडर, गूगल मैसेंजर, मोशन गेस्चर जैसे नए फ़ीचर जोड़े गए हैं। कैमरा ऐप में नया पैनो स्फेयर मोड भी दिया गया है। अपडेट के बाद ज़ेनफोन ज़ूम में फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम ऐप अपने आप इंस्टॉल हो जाएंगे।
 

 इसके अलावा ज़ेनफोन सेल्फी और ज़ेनफोन ज़ूम को अपडेट मिलने के बाद आसुस बैकअप, गूगल प्ले बुक्स, गूगल प्ले गेम्स, गूगल प्ले न्यूज़स्टैंड, गूगल+, मिरर, रीमोट लिंग, पीसी लिंक, फोटो फ्रेम, व्हाट्स नेक्स्ट, स्नैप व्यू और ज़ेनफ्लैश ऐप पहले से इंस्टॉल नहीं होंगे।

आसुस ने बताया है कि मार्शमैलो अपडेट के बाद ज़ेनफोन सेल्फी के फैक्ट्री रीसेट होने के बाद आसुस ईमेल, आसुस कैलेंडर, आसुस मैसेजिंग, आसुस ब्राउज़र और आसुस म्यूज़िक ऐप हट जाएंगे। कंपनी ने यूज़र को ज़रूरी सेवाओं के लिए जीमेल, गूगल कैलेंडर, गूगल मैसेंजर, क्रोम और गूगल प्ले म्यूज़िक इंस्टॉल करने का सुझाव दिया है।
Advertisement

हालांकि, कंपनी ने चेतावनी दी है कि एंड्रॉयड मार्शमैलो अपडेट ऐप्स को माइक्रोएसडी कार्ड में ट्रांसफर करने के फ़ीचर को नहीं सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.