Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus के ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई का बीटा अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 2 फरवरी 2019 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं.
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है Asus ZenFone Max Pro M2
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2

Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus के ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) का बीटा अपडेट मिलने लगा है। असूस ने आज जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 को मिले बीटा अपडेट की जानकारी दी है। Asus ZenFone Max Pro M2 को मिले एंड्रॉयड 9 पाई के बीटा अपडेट में बग आदि हो सकते हैं, क्योंकि यह अभी टेस्टिंग फेज़ में है। बीटा यूजर से फीडबैक मिलने के बाद कंपनी ZenFone Max Pro M2 के लिए स्टेबल अपडेट को जारी करेगी।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बीटा अपडेट को भारत में जारी किया गया है। जो भी Asus ZenFone Max Pro M2 यूजर्स बीटा अपडेट ट्राई करना चाहते हैं वह बीटा प्रोग्राम के लिए बनाई कंपनी की वेबसाइट पर जाएं। कंपनी ने कहा कि बीटा पावर यूजर प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक ग्राहकों को उनके फोन की IMEI जानकारी, सीरियल नंबर और मौजूदा फर्मवेयर डिटेल शेयर करनी होगी। आपको वेबसाइट पर ऐप्लिकेशन को सबमिट करना होगा, अगर आप सेलेक्ट हो जाते हैं तो कंपनी आपको ईमेल के जरिए जानकारी मुहैया कराएगी।
Advertisement
 

Asus ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि इस बात को ध्यान में रखें कि यह बीटा प्रोग्राम है। ऐसे में इंस्टॉल अपडेट करते समय आपको संभावित रिस्क को स्वीकार करना होगा। फिलहाल अपडेट का ऑफिशियल चेंजलॉग उपलब्ध नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि अपडेट के साथ यूजर को अडैप्टिव बैटरी, अडैप्टिव ब्राइटनेस, ऐप एक्शन समेत कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Asus ZenFone Max Pro M2 के लिए स्टेबल सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी किया गया था। अपडेट के साथ जनवरी 2019 सिक्योरिटी पैच को भी रोल आउट किया गया था।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम।
Advertisement

Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone Max Pro M2, Android 9 Pie, Android Pie, Asus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.