Asus ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट अब बिकेंगे ओपन सेल में

ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया गया है।

Asus ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट अब बिकेंगे ओपन सेल में
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है
  • असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 4 जीबी रैम वेरिएंट है 12,999 रुपये का
  • Asus ZenFone Max Pro M1 का 6 जीबी रैम वेरिएंट बिकेगा फ्लैश सेल में
विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M1 को जब मई महीने में लॉन्च किया गया था तब कंपनी ने इसे ओपन सेल में उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन असूस का यह लोकप्रिय हैंडसेट हर हफ्ते फ्लैश सेल के ज़रिए बेचा जाता रहा है। अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने गुरुवार यानी 2 अगस्त से ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी है जिसे पिछले हफ्ते ही पहली बार उपलब्ध कराया गया था। यह अब भी सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 5000 एमएएच बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो है। मार्केट में इस फोन की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होती है।

असूस इंडिया के डायरेक्टर मोबाइल प्रोडक्ट दिनेश शर्मा ने कहा, "जबरस्त मांग को पूरा करने के लिए हमने ZenFone Max Pro M1 के प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है। प्रशंसक अब असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कभी भी फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।"

6 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में दिनेश शर्मा ने भरोसा दिलाया कि इसे भी जल्द ही ओपन सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Asus ZenFone Max Pro M1 की भारत में कीमत

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। तीसरे वेरिेएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में तीनों ही वेरिएंट में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। लेकिन 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट में पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट 16 मेगापिक्सल (एफ2/.0) + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअअप और एफ/2.0 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  2. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  3. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  4. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  5. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  7. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  2. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  3. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  6. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  8. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  9. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  10. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »