Asus ZenFone Max Pro M1 के सबसे 'पावरफुल' वेरिएंट की बिक्री आज से

ZenFone Max Pro M1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को गुरुवार से बेचा जाएगा। इच्छुक ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।

Asus ZenFone Max Pro M1 के सबसे 'पावरफुल' वेरिएंट की बिक्री आज से
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 14,999 रुपये
  • 16 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप है इस वेरिएंट में
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है यह वेरिएंट
विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M1 का एक नया वेरिएंट आज बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। याद रहे कि असूस ब्रांड के इस स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस दौरान ही जानकारी दी गई थी कि हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी लाया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि ZenFone Max Pro M1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को गुरुवार से बेचा जाएगा। इच्छुक ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इस दौरान असूस के इस स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

Asus ZenFone Max Pro M1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट के कुछ स्पेसिफिकेशन बाकी वेरिएंट से अलग हैं। यह 16 मेगापिक्सल (एफ2/.0) + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअअप और एफ/2.0 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इस फोन को डीपसी ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।


Asus ZenFone Max Pro M1 की भारत में कीमत

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। तीसरे वेरिेएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में तीनों ही वेरिएंट में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। लेकिन 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट में पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट 16 मेगापिक्सल (एफ2/.0) + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअअप और एफ/2.0 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  3. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  4. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  6. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  7. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  8. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  9. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  10. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »