Asus ZenFone Max Pro M1 के इन दो वेरिएंट से आप जल्द रिकॉर्ड पाएंगे बेहतर वीडियो

Asus ने ऐलान किया कि वह अपने लोकप्रिय Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन सपोर्ट ला रही है।

Asus ZenFone Max Pro M1 के इन दो वेरिएंट से आप जल्द रिकॉर्ड पाएंगे बेहतर वीडियो
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • 5.99 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में
  • रैम पर आधारित Asus ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं
विज्ञापन
बुधवार को भारतीय मार्केट में Asus ZenFone Max M1 (ZB556KL) और Asus ZenFone Lite L1 (ZA551KL) को लॉन्च किया गया था। इसके साथ Asus ने ऐलान किया कि वह अपने लोकप्रिय Asus ZenFone Max Pro M1 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन सपोर्ट ला रही है। ताइवानी कंपनी ने जानकारी दी है कि इससे असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के कैमरा सॉफ्टवेयर और बायोमैट्रिक्स में सुधार होगा। याद रहे कि ZenFone Max Pro M1 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस अपडेट के बाद असूस का यह फोन Honor 9N, Moto G6, Nokia 3.1 Plus और Xiaomi Redmi Note 5 Pro जैसे हैंडसेट के लिए और मज़बूत दावेदारी पेश करेगा।

ZenFone लॉन्च इवेंट में असूस के एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि कंपनी ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए इआईएस सपोर्ट ला रही है। उन्होंने कहा, "हमने 10 लाख से ज़्यादा ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 स्मार्टफोन बेचे हैं। इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 12 अक्टूबर को ही इआईएस वीडियो के लिए सपोर्ट ज़ारी किया गया था। जल्द ही 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए यह अपडेट ज़ारी किया जाएगा।"

बता दें कि Asus ZenFone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट के डुअल कैमरा सेटअप एक ही हैं। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी ऑमनीविज़न सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। अलग डुअल कैमरा सेटअप वाले 6 जीबी रैम वेरिएंट को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है जिससे हैंडसेट में बेहतर वीडियो के लिए इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन मिल जाएगा।


Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। तीसरे वेरिेएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट का कैमरा सेटअप अलग है। इसमें 16 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone Max Pro M1, ZenFone Max Pro M1, Asus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  2. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  3. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  6. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  8. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  9. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  10. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »