Asus Zenfone Max Plus (M1) की कीमत का खुलासा, इसमें हैं दो रियर कैमरे

असूस ने नवंबर के आख़िर में अपना ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) स्मार्टफोन रूस में लॉन्च किया था। लेकिन, तब कंपनी ने फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी थी।

Asus Zenfone Max Plus (M1) की कीमत का खुलासा, इसमें हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • असूस का यह फोन नवंबर में रूस में लिस्ट हुआ था
  • अब कंपनी ने 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया
  • इस फोन में दो रियर कैमरे हैं
विज्ञापन
असूस ने नवंबर के आख़िर में अपना ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) स्मार्टफोन रूस में लॉन्च किया था। लेकिन, तब कंपनी ने फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी थी। लास वेगास में चल रहे सीईएस 2018 में  कंपनी ने ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) को प्रदर्शित किया और फोन की कीमत का खुलासा भी कर दिया।

Asus Zenfone Max Plus (M1) के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेरिका में 229 डॉलर (करीब 14,500 रुपये) है। और यह वेरिएंट फरवरी, 2018 से बाज़ार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को रैम व स्टोरेज के आधार पर 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। लेकिन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत व उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी गई है। अमेरिका में यह फोन सनलाइट गोल्ड, एज़्योर सिल्वर कलर में मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) में 5.7 इंच फुल व्यू फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x2160 पिक्सल है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू है। फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। असूस का यह फोन डुअल सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट के साथ आता है।
 
asus zenfone max plus m1

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1)
 

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल और 120 डिग्री वाइड एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही कैमरा ऑटो मोड के साथ एचडीआर, प्रो मोड, ब्यूटी मोड, सुपर रिज़ॉल्यूशन, पैनोरमा, जिफ़ एनिमेशन और टाइम लैप्स जैसे मोड सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए मौज़ूद है अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे 0.3 सेकेंड में फोन अनलॉक होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, फोन में फेस अनलॉक फ़ीचर भी दिया गया है।

ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 4.0 दी गई है। असूस के इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 73 x 152.6 x 8.8mm मिलीमीटर है। जबकि वज़न 160 ग्राम है। फोन को पावर देने के लिए 4130 एमएएच की बैटरी दी गई है जो असूस पावर मास्टर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। बैटरी से 4जी नेटवर्क पर 26 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 3जी नेटवर्क पर 26 घंटे तक का टॉक टाइम और 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि 15 मिनट की चार्जिंग में फोन से 3 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल जाएगी।

इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप भी मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4130 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »